ट्रिपल जम्प चैंपियन क्रिस्टियन टेलर चोट के कारण टोक्यो ओलम्पिक से बाहर

न्यूयार्क। ओलम्पिक में दो बार के चैम्पियन क्रिस्टियन टेलर को अपने पांव की चोट के लिये आपरेशन करवाना पड़ा जिसके कारण वह टोक्यो ओलम्पिक में भाग नहीं ले पाएंगे। टेलर बुधवार को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में एक प्रति​योगिता के दौरान चोटिल हो गये थे। 
उन्होंने बृहस्पतिवार को जर्मनी में आपरेशन करवाया। 30 वर्षीय टेलर ने लंदन ओलम्पिक 2012 में त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता था और इसके चार साल बाद रियो डि जेनेरियो में अपने खिताब का बचाव किया था। इसके अलावा उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में भी 4 स्वर्ण पदक जीते हैं जिनमें से तीन लगातार प्रति​योगिताओं में जीते।

रिलेटेड पोस्ट्स