तैराक क्लिमेंट ने तीन साल पुराना अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में निकाला 23.93 सेकंड का समय 
नई दिल्ली।
रशियन तैराक क्लिमेंट कोलेसनिकोव ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपना ही तीन साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीस वर्षीय क्लिमेंट ने यूरोपियन चैंपियनशिप में 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 23.93 सेकेंड का समय निकालकर अपने पिछले रिकॉर्ड में 0.07 सात सेकेंड का सुधार किया।
उन्होंने 2018 में ग्लास्गो में यूरोपियन चैंपियनशिप में 24 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने छह पदक जीते थे जिसमें तीन स्वर्ण थे। हालांकि 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा मौजूदा ओलम्पिक खेलों का हिस्सा नहीं है।
वाह, यह अविश्वसनीय एहसास है। मैं विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में सोच रहा था, पर मैंने उस पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। मैं सिर्फ तैरने और पहले स्थान के बारे में सोच रहा था। - क्लमेंट कोलेसनिकोव 

रिलेटेड पोस्ट्स