रूसी ओलम्पिक चैम्पियन सिलनोव और नताल्या पर चार साल का प्रतिबंध

डोपिंग में पकड़े जाने पर हुई कार्रवाई
नई दिल्ली।
रूसी ओलम्पिक चैम्पियन आंद्रेई सिलनोव और नताल्या एंट्यूक को डोपिंग अपराधों के लिए चार-चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। खेल पंचाट ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिलनोव और एंट्यूक दोनों पर पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का उपयोग करने का आरोप लगा था। यह आरोप 2016 में रूसी डोपिंग की जांच कर रहे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने लगाए थे।
सिलनोव ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता था जबकि एंट्यूक ने लंदन ओलंपिक 2012 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में सोने का तमगा हासिल किया था। एंट्यूक ने एथेंस ओलंपिक 2004 में 400 मीटर में कांस्य और 4×400 मीटर में रजत पदक हासिल किया था। इन दोनों के ओलंपिक पदक उनके पास बने रहेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स