रोनाल्डो के दम पर जीता पुर्तगाल

यूरो चैम्पियन ने विश्व कप क्वालीफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया
नई दिल्ली।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिएगो जोल्टा के गोल के दम पर यूरो चैंपियन पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराकर ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्जमबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ गेरसन रोड्रिगेज (30वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर की उम्मीद जगाई थी।
पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा (45+2वें मिनट), रोनाल्डो (50वें मिनट) और जाओ पालिन्हा (80वें मिनट) के गोल की मदद से अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टीम के तीन मैचों में सात अंक है। सर्बिया के भी इतने ही अंक हैं पर गोल अंतर के आधार पर पुर्तगाल शीर्ष पर है। सर्बिया ने एक अन्य मैच में अजरबैजान को 2-1 से हराया। तुर्की ने लातविया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला। रूस को स्लोवाकिया से 2-1 से हार मिली। क्रोएशिया ने माल्टा को 3-0 से और साइप्रस ने स्लोवानिया को 1-0 से पराजित किया।
बेलिज्यम और नीदरलैंड की बड़ी जीत: बेल्जियम ने बेलारूस को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से रौंदकर बड़ी जीत दर्ज की। बल्जियम की टीम तीन मैचों में अब तक 12 गोल दाग चुकी है।  वहीं नीदरलैंड ने जिब्राल्टर को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

रिलेटेड पोस्ट्स