पैरा एथलीट सुमित ने अपने ही विश्व रिकॉर्ड में किया सुधार

66.90 मीटर तक फेंका भाला
बेंगलूरु।
टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का टिकट पक्का कर चुके भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को एफ44 वर्ग में 66.90 मीटर की दूरी के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
22 वर्षीय अंतिल ने इससे पहले भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा पटियाला में आयोजित इंडियन ग्रांप्री में 66.43 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने इसमें रजत पदक जीता था जिसमें एक अन्य भारतीय संदीप चौधरी ने स्वर्ण पदक के साथ ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। चौधरी यहां राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 60.90 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स