मनीष नरवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

पैरा निशानेबाजी विश्व कप
अल ऐन।
युवा पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल ने पी-4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह 2021 पैरा निशानेबाजी विश्व कप में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले सिंघराज ने पी-1 पुरुष वर्ग 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
2019 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता नरवाल ने पैरालंपिक और विश्व चैंपियन निशानेबाजों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी ईरान के सरेह जेवनमार्दी और यूक्रेन के ओलक्सी डेनुसियुक की मौजूदगी के बीच 229.1 अंक हासिल किए। पिछला विश्व रिकॉर्ड सर्बिया के रेस्तको जोकोच (228.6) के नाम था। ईरान के सरेह जेवनमार्दी (223.4) ने रजत और सिंघराज( 201.7) ने कांस्य पदक लिया। भारत ने अभी तक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। 

रिलेटेड पोस्ट्स