19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी को सिर पर लगी गेंद, हुई दर्दनाक मौत

मास्को। रूस के 19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी तिमूर फैजुद्दीनोव की खेल के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी उनके क्लब ने दी। डिफेंडर तैमूर फैजुद्दीनोव लोको यारोस्लाव के खिलाफ प्लेऑफ खेल में डायनामो सेंट पीटर्सबर्ग की जूनियर टीम की तरफ से खेल रहे थे। 
इसी दौरान विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने शॉट लगाया, जो उनके सर पर सीधे जा लगी। इसके बाद वो बीच मैदान गिर गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो जिंदगी की जंग हार गए। बता दें कि तिमूर ने जूनियर क्लब के लिए 183 मैच खेले थे और उन्हें शुरुआती सत्र में कप्तान भी बनाया गया था। 

रिलेटेड पोस्ट्स