क्वीन ऑफ जिम्नास्टिक ने मनाया 100वां जन्मदिन

सबसे उम्रदराज एग्नेस केलेटी ने जिम्नास्टिक में पांच स्वर्ण सहित 10 ओलम्पिक पदक जीते 
नई दिल्ली।
खेल स्वस्थ जीवन का आधार हैं इस बात को सच साबित कर दिखाया एग्नेस केलेटी ने। जिम्नास्टिक में पांच स्वर्ण सहित 10 ओलम्पिक पदक विजेता और सबसे वृद्ध जीवित ओलम्पिक चैम्पियन एग्नेस केलेटी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया। क्वीन ऑफ जिम्नास्टिक के नाम से मशहूर केलेटी ने बुडापेस्ट में 100वां जन्मदिन का जश्न मनाया। वर्ष 1921 में जन्मीं केलेटी 1940 और 1944 ओलम्पिक के द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द होने से इनमें नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने 1952 हेलसिंकी खेलों में 31 साल की उम्र में ओलम्पिक पदार्पण किया था।
35 साल की उम्र में वह जिमनास्टिक के इतिहास में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदकधारी बन गई थीं। यहूदी मूल की होने के कारण उन्हें 1941 में हंगरी में छिपकर रहना पड़ा। उन्होंने अपना नाम और पहचान बदलकर घरों में काम किया। विश्व युद्ध के बाद उन्होंने अपना कॅरिअर फिर से शुरू किया। वह 1948 लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन अंतिम क्षणों में टखने में चोट लग गई लेकिन अगले दो ओलंपिक में उन्होंने इतिहास रच दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स