जल्द शादी के बंधन में बंधेगी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिमिल बिरुली

रांची। वर्ष 2015 में वर्ल्ड तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली पश्चिमी सिंहभूमि के झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर बगानसाई की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिमिल बिरुली शीघ्र ही शादी के बंधन में बंधेंगी। यह घोषणा उनकी सगाई के बाद हुई है।
रिमिल की सगाई गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) रांची में एचआर एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन एक्सक्यूटिव गौरव दोराईबुरू से नो दिसम्बर को (रांची के हटिया में) हुई। गौरव के पिता ज्ञान सिंह दोराईबुरू केन्द्रीय उप मुख्य श्रम आयुक्त एवं कल्याण आयुक्त हैं और इसी जिले के टोंटो प्रखंड के दोकट्टा के निवासी हैं। सगाई में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मंगल सिंह चांपिया, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा भी शामिल हुईं।
रिमिल चीन में वर्ष 2010 में एशियन गेम में कांस्य पदक, 2011 में बंगलादेश के ढाका में ग्रांड पीक्स ओवरऑल में गोल्ड मेडल, वर्ष 2013 में कोलंबो में तथा 2014 में पोलेंड वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। शादी की तिथि अभी तय नहीं है।

रिलेटेड पोस्ट्स