फुटबॉल जगत का सबसे विवादित सितारा अस्त

सगी बेटियों ने लगाए थे गंभीर आरोप
अर्जेण्टीना।
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि डिएगो मैराडोना को नशे की लत थी। उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह शायद यही रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। मैराडोना के नशे की लत से उनकी बेटियां परेशान थीं। बीते कुछ महीने पहले उनकी दोनों बेटियां मैराडोना को कोर्ट में घसीटने का प्लान बना रही थीं। बेटियों का कहना था कि पिता के नशे की लत से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मैराडोना सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट और शराब पीते कई बार नजर आ चुके हैं। उनका परिवार उनकी भलाई चाह रहा था। मगर वो अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसलिए बेटियों ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने के बारे में सोचा था। मैराडोना की एक बेटी का नाम जिआनिना है। 31 साल की जिआनिना एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पिता को पिछले कई सालों से नशे के कारण मुश्किलों का सामना करते देख रही थीं। बता दें कि जिआनिना की शादी मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो से हुई थी। उनकी शादी 2008 से 2012 तक चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। जिआनिना ने ही सबसे पहले कोर्ट जाने का प्लान बनाया था।
नशे के कारण मैराडोना कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां तक कि एक पार्टी के दौरान वे अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड वेरोनिको ओजेडा के साथ डांस करते समय नंगे हो गए थे। उनकी पैंट उतर गई थी। उस समय मैराडोना की बेटियों को काफी बुरा लगा था। महान फुटबॉलर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

रिलेटेड पोस्ट्स