हॉकी खिलाड़ी मोहिंदर पाल सिंह अस्पताल में भर्ती

जताई किडनी डोनर की जरूरत
मेरठ।
ओलम्पिक खेलों की हाकी स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके मेरठ कैंट निवासी 59 वर्षीय मोहिंदर पाल सिंह किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक, अर्जुन अवार्डी और वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रहे महान हॉकी खिलाड़ी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनकी दोनों किडनी डैमेज हो चुकी हैं। दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती मोहिंदर पाल सिंह को किडनी डोनर की आवश्यकता है।
उनके बेटे हरिमोहन सिंह ने बताया पिछले पांच साल से पिता किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब दोनों किडनी डैमेज हो चुकी हैं। ऐसे में किडनी डोनर वेटिंग में हैं। जबकि डॉक्टरों ने तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किडनी डोनर के लिए मैसेज जारी किया है। जिसमें ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव किडनी डोनर का जिक्र किया गया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने मोहिंदर पाल सिंह के स्वास्थ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा एक महान हॉकी खिलाड़ी को आज किडनी की आवश्यकता है। आशा करते हैं कि वह जल्द ठीक होकर हमारे बीच में आएं।

रिलेटेड पोस्ट्स