एवरेस्ट विजेता नरेंद्र का ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड’ के लिए चयन

पर्वतारोहण के क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए 

साहसिक खेलों में भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड

खेलपथ प्रतिनिधि

रेवाड़ी। गांव नहेरूगढ़ निवासी एवरेस्ट विजेता डा. नरेंद्र सिंह यादव का चयन ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड’ के लिए किया गया है। पर्वतारोहण में इनकी उपलब्धियों को देखते हुए चयन समिति ने उनके चयन के उपरांत केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान नरेंद्र को 29 अगस्त को खेल दिवस पर दिया जाएगा।

यह पर्वतारोहण के साहसिक खेल में भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। उसने अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर नरेंद्र यादव को सबसे बड़ा ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड’ मिलने पर बधाई दी है।

नरेंद्र ने 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई के साथ सभी कोर्स पास किए। 20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट को फतेह किया। उसने अब तक 5 महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया है। जिसमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दो बार, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियां व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ शामिल है।

रिलेटेड पोस्ट्स