अभी जिम्नास्टिक नहीं छोड़ेंगी दीपा कर्माकर

2024 ओलम्पिक की योजनाओं का हिस्सा हैं 
नई दिल्ली।
दीपा कर्माकर का फिलहाल जिम्नास्टिक को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है। कोच बिश्वेशर नंदी की मानें तो दीपा ऑपरेशन कराने के बाद फिट हो चुकी हैं और स्पर्धा के लिए तैयार हैं। उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जब भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शुरू होंगे दीपा उसमें उतरेंगी। नंदी तो यहां तक कहते हैं कि दीपा उनकी 2024 ओलंपिक योजनाओं में शामिल हैं। लेकिन 2022 के एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल दीपा के लिए अहम हैं। इन्हीं से लगेगा कि वह ओलम्पिक के लिए कहां ठहरती हैं।
दीपा तीन अन्य जिम्नास्टों ओस्मिता पॉल, प्रियंका दास गुप्ता और प्रतिष्ठा सामंत के साथ अभ्यास कर रही हैं। वह इन्हें ऑन लाइन ट्रेनिंग करा रहे हैं। इसमें चारों की फिटनेस पर काम किया जा रहा है। इसमें स्टेमिना, सामर्थ्य और संतुलन कायम रखने की एक्सरसाइज शामिल हैं। इन चारों को उन्होंने 2024 ओलंपिक का लक्ष्य रखा है। ऑपरेशन के बाद दीपा पुर्नवास के दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने मार्च में लॉकडाउन शुरू होने से पहले अगरतला स्थित स्टेडियम में उपकरणों पर अभ्यास शुरू कर दिया था।

रिलेटेड पोस्ट्स