बेन स्टोक्स को मिला बड़ा सम्मान

हैमिल्टन जैसे दिग्गजों की पछाड़कर बने विजेता

विश्व कप विजेता इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स को बीबीसी ने 2019 में ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती’ चुना है। स्टोक्स ने विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड ने फाइनल में बाउंड्री की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद एशेज सीरीज में भी स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत लोगों ने उनके लिए वोट डाले।

उन्होंने छह बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन और 200 मीटर में विश्व चैंपियन दीना एशेर स्मिथ को हराया। 1954 में शुरू होने वाले इस सम्मान को पाने वाले स्टोक्स पांचवें क्रिकेटर हैं। आखिरी बार साल 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को यह सम्मान मिला था। स्टोक्स ने कहा, ‘दो साल पहले मेरे जीवन का कठिन दौर था। उसके बाद से कई लोगों ने मेरी मदद की।' 
रिलेटेड पोस्ट्स