क्रिकेट ट्रायल में होनहारों बालक-बालिकाओं ने दिखाया कौशल

वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपूरा में हुई ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय चयन ट्रायल

खेलपथ संवाद

मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपूरा के मैदान पर सम्पन्न हुई। क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का चयन वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपूरा के निदेशक अवतार सिंह एवं क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश कुमार के निगरानी में सम्पन्न हुआ।

ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, भरत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण आदि विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में विक्रांत कर्णवाल, आदर्श मलिक, विराज पवार, वेदांश गिरी, रहमान, डेविड तथा अंडर 17 बालक वर्ग में रुद्र पवार, भुवनेश कुमार, आदित्य, कृष्णा, अरव चौधरी, शिवम, आलोक, सत्यवीर, देवराज, नमन भट्ट, शिव श्याम, भावेश, अक्षय दीप, अमन, अयान, युसूफ, फरमान का चयन हुआ है। बालिका अंडर 17 में काजल, अक्सा तथा अंडर-19 बालक वर्ग में हर्षित, बंटी, परमजीत सिंह, सौरभ, अंकुल, अंशुल, शाहरुख, मोहसिन, प्रिंस कुमार, आयरन, वंश कुमार, सूरज कुमार, आयरन, समद, अब्दुल मुतलिब, मोहम्मद अमान का चयन हुआ है।

यह चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडेय, अरविंद चौधरी, सौरभ पवार विकास एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स