ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में दमखम दिखाने भारतीय खिलाड़ी सूरमा तैयार

125 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल

मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन होंगी ध्वजवाहक

खेलपथ संवाद

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 बेहद करीब हैं और इस बार ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व 125 एथलीट करेंगे। 23 जुलाई से शुरू हो रही इस बहु-खेल प्रतियोगिता में 77 पुरुष और 48 महिला एथलीट पैरा-स्पोर्ट्स सहित कुल 13 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

अन्य खेलों की बात करें तो मुक्केबाजी (14), जूडो (14) और भारोत्तोलन (12) का नंबर आता है। मालूम हो कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 210 एथलीट भेजे थे और कुल 61 पदक अपने नाम किए थे। भारतीय ओलम्पिक संघ ने मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को संयुक्त रूप से भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया है। दो महिला खिलाड़ियों को यह जिम्मेदारी मिलना भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।

खेल मंत्रालय ने क्या नए नियम लागू किए?

इस बार सरकार ने कुछ सख्त फैसले भी लिए हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया। निजी कोचों को दल में शामिल करने की अनुमति नहीं दी गई। प्रतियोगिता से लौटने के 30 दिनों के भीतर प्रदर्शन रिपोर्ट जमा करनी होगी। भारतीय ओलम्पिक संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का खर्च सरकार नहीं उठाएगी यदि वे टीम अधिकारी के रूप में शामिल हैं।

ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों की खेलवार सूची...

3x3 बास्केटबॉल- रीना रमेशचंद्र गुप्ता – महिला व्हीलचेयर, इरेंगबाम रितु चानू – महिला व्हीलचेयर, जाधव मीनाक्षी हरिचंद्र – महिला व्हीलचेयर, रायन्नावर लक्ष्मी रायप्पा – महिला व्हीलचेयर।

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सः तपन मोहंती – पुरुष टीम ऑल-अराउंड, तपेश्वरनाथ दास – पुरुष टीम ऑल-अराउंड, स्वातिश केपी – पुरुष टीम ऑल-अराउंड, सत्यजीत मोंडल – पुरुष टीम ऑल-अराउंड, प्रणति नायक – महिला टीम ऑल-अराउंड, निश्का अग्रवाल – महिला टीम ऑल-अराउंड, इशिता रेवले – महिला टीम ऑल-अराउंड, प्रतिष्ठा सामंत – महिला टीम ऑल-अराउंड।

एथलेटिक्सः गुरविंदरवीर सिंह – पुरुष 100 मीटर, अनिमेष कुजूर – पुरुष 200 मीटर, विशाल टीके – पुरुष 400, मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, राजेश रमेश – पुरुष 400 मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, गुलवीर सिंह – पुरुष 5000 मीटर, पुरुष 10,000 मीटर, तेजस शिर्से – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़, यशस पलाक्षा – पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़, संतोष कुमार तमिलरासन – पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़, रशदीप कौर – महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, नीरू पाठक – महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, अंसा बाबू – महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, पारुल चौधरी – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज, महिला 5000 मीटर, प्रियंका गोस्वामी – महिला 10,000 मीटर वॉक, रवीना गायकवाड़ – महिला 10,000 मीटर वॉक, देव मीना – पुरुष पोल वॉल्ट, कुलदीप कुमार – पुरुष पोल वॉल्ट, सर्वेश अनिल कुशारे – पुरुष हाई जंप, आदर्श राम जे – पुरुष हाई जंप, तेजस्विन शंकर – पुरुष हाई जंप, पुरुष डेकाथलॉन, मुरली श्रीशंकर – पुरुष लॉन्ग जंप, लोकेश सत्यनाथन – पुरुष लॉन्ग जंप, प्रवीण चित्रावेल – पुरुष ट्रिपल जंप, सेल्वा प्रभु – पुरुष ट्रिपल जंप, समरदीप सिंह गिल – पुरुष शॉट पुट, तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुष शॉटपुट, नीरज चोपड़ा – पुरुष भाला फेंक, रोहित यादव – पुरुष भाला फेंक, यश वीर सिंह – पुरुष भाला फेंक, पूजा सिंह – महिला हाई जंप, मनप्रीत कौर – महिला शॉट पुट, सीमा कलीरामना – महिला डिस्कस थ्रो, निधि रानी – महिला डिस्कस थ्रो।

पैरा एथलेटिक्स- राकेशभाई भट्ट – पुरुष 100 मीटर (T38), श्रेयांश त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर (T38), मोहम्मद बासिल एम – पुरुष 100 मीटर (T47), दिलीप महादू गावित – पुरुष 100 मीटर (T47), रमेश षणमुगम – पुरुष 1500 मीटर (T54), देवेंद्र कुमार – पुरुष डिस्कस थ्रो (F44), सागर थायत – पुरुष डिस्कस थ्रो (F44), शुभम जुयाल – पुरुष शॉट पुट (F57), सोमन राणा – पुरुष शॉट पुट (F57), शर्मिला ढांकड़ – महिला शॉट पुट (F57), शिल्पा के शैला – महिला शॉट पुट (F57)।

लॉन बॉलः पुतुल सोनोवाल – पुरुष सिंगल्स, नयनमोनी सैकिया – महिला सिंगल्स, नवनीत सिंह – पुरुष पेयर्स, दिनेश कुमार – पुरुष पेयर्स, रूपा रानी तिर्की – महिला पेयर्स, पिंकी सिंह – महिला पेयर्स।

मुक्केबाजीः जादुमनी सिंह – पुरुष 55 किग्रा, सचिन सिवाच – पुरुष 60 किग्रा, आदित्य प्रताप सिंह – पुरुष 65 किग्रा, सुमित कुंडू – पुरुष 70 किग्रास अंकुश अंकुश – पुरुष 80 किग्रा, कपिल पोखरिया – पुरुष 90 किग्रा, नरेंद्र बेरवाल – पुरुष 90+ किग्रा, साक्षी चौधरी – महिला 51 किग्रा, प्रीति पवार – महिला 54 किग्रा, जैस्मिन लंबोरिया – महिला 57 किग्रा, प्रिया घनघस – महिला 60 किग्रा, परवीन हुड्डा – महिला 65 किग्रा, अरुंधति चौधरी – महिला 70 किग्रा, लवलीना बोरगोहेन – महिला 75 किग्रा।

जूडोः हर्ष सिंह – पुरुष 60 किग्रा, रोहित बसिर मजगुल – पुरुष 66 किग्रा, अरुण कुमार – पुरुष 73 किग्रा, हर्ष तोकस – पुरुष 81 किग्रा, करनजीत सिंह मान – पुरुष 90 किग्रा, अवतार सिंह – पुरुष 100 किग्रा, यश घनघस – पुरुष 100+ किग्रा, अस्मिता डे – महिला 48 किग्रा, श्रद्धा कदाबुल चोपाड़े – महिला 52 किग्रा, यामिनी मोर्या – महिला 57 किग्रा, उन्नति शर्मा – महिला 63 किग्रा, इनुंगनबी तखेलंबम – महिला 70 किग्रा, इशरूप नारंग – महिला 78 किग्रा, तूलिका मान – महिला 78+ किलोग्राम।

पैरा पावरलिफ्टिंगः अशोक कुमार मलिक – पुरुष लाइटवेट, परमजीत कुमार – पुरुष लाइटवेट, सुधीर सुधीर – पुरुष हैवीवेट, झांडू कुमार – पुरुष हैवीवेट, सुमन देवी – महिला लाइटवेट, जसप्रीत कौर – महिला लाइटवेट, कस्तूरी राजामणि – महिला हैवीवेट।

तैराकीः श्रीहरि नटराज – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, आर्यन नेहरा – पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, साजन प्रकाश – पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, अनीश एस गौड़ा – पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, दक्षन शशिकुमार – पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले।

पैरा स्वीमिंगः रवि वीरा वेंकट बुडिगीना – फ्रीस्टाइल 50 मीटर S7, अली इमाम – फ्रीस्टाइल 100 मीटर S13, सुयश नारायण जाधव – फ्रीस्टाइल 50 मीटर S7, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – फ्रीस्टाइल 200 मीटर S14, स्वातिक पाटिल – फ्रीस्टाइल 50 मीटर S7।

ट्रैक साइकिलिंगः रोनाल्डो सिंह लैटोंजम – 1000 मीटर टाइम ट्रायल, डेविड बेकहम एल्कातोहचूंगो – पुरुष एलीट, कीरिन जेमश सिंह कैथेलकराम – पुरुष एलीट, कीरिन दिनेश कुमार – पुरुष एंड्योरेंस / पर्स्यूट प्रारूप, रोजित सिंह यांगलेम – पुरुष एंड्योरेंस / पर्स्यूट प्रारूप, सेखों हर्षवीर सिंह – पुरुष 4,000 मीटर टीम पर्स्यूट। पैरा ट्रैक साइकिलिंगः लीशा दास – महिला ट्रैक साइकिलिंग (पैरा)।

भारोत्तोलनः ऋषिकंत सिंह – पुरुष 60 किग्रा, एम राजा – पुरुष 65 किग्रा, अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा, दिलबाग सिंह – पुरुष 94 किग्रा, लवप्रीत सिंह – पुरुष 110+ किग्रा, मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा, ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा, बिंद्यारानी देवी – महिला 58 किग्रा, हरजिंदर कौर – महिला 69 किग्रा, संजना – महिला 77 किग्रा, सेरम निरुपमा देवी – महिला 86 किग्रा, मार्टिना देवी – महिला 86+ किग्रा।

रिलेटेड पोस्ट्स