के.डी. डेंटल कॉलेज ने की चौथे इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन की मेजबानी
विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सुझाये दंत चिकित्सा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण
भावी दंत चिकित्सकों ने पोस्टर-पेपर प्रजेंटेशन में दिखाया बौद्धिक कौशल
मथुरा। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का कौशल बढ़ाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण में इजाफा करने के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल चौथे इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन का किया गया। भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के मार्गदर्शन तथा आईपीएस यूपी स्टेट ब्रांच की देखरेख में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर के विभिन्न कॉलेजों के लगभग दो सौ दंत चिकित्सा छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और पेपर प्रजेंटेशन के माध्यम से अपना बौद्धिक कौशल दिखाया।
दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मोहसिन खान (प्रो-वाइस चांसलर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) ने किया। सम्मेलन के आयोजन चेयरमैन एवं केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी तथा आयोजन सचिव डॉ. पंकज खराडे ने मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मोहसिन खान, आईपीएस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जंगला हरि तथा संयुक्त सचिव डॉ. पी. शेषा रेड्डी का स्वागत किया।
यूपी स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. पंकज खराडे, सचिव डॉ. बालेंद्र प्रताप सिंह, साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. पूरन चंद आदि ने केडी डेंटल कॉलेज की सफल मेजबानी तथा प्रदेश भर से आए पीजी छात्र-छात्राओं के बौद्धिक क्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस सम्मेलन में दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया तथा 46 विद्यार्थियों ने 22 ग्रुप में पोस्टर तथा 35 भावी दंत चिकित्सकों ने 21 ग्रुप में पेपर प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के पहले दिन कदम कुटीर होटल एंड रिसॉर्ट में गाला नाइट का आयोजन किया गया।
दो दिन के विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में डॉ. सिद्धि त्रिपाठी, डॉ. जंगला हरि, डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. पंकज धवन, डॉ. पूनम मल्लिक, डॉ. पूरन चंद, डॉ. बालेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर दयाल, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. समर्थ के. अग्रवाल, डॉ. कौशिक कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक शर्मा आदि ने छात्र-छात्राओं से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों पर अपने अनुभव साझा किए। डॉ. नीति सोलंकी, डॉ. सुनीत कुमार जुरेल, डॉ. प्रांजलि दत्त और डॉ. पूरन चंद ने परिसम्वाद का संचालन किया।
केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने दो दिवसीय चौथे इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन की प्रशंसा की। प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों से सीधे सीखने और अपने विचार साझा करने का शानदार अवसर मिलता है। सम्मेलन के आयोजन चेयरमैन एवं कुलपति केडी विश्वविद्यालय डॉ. मनेष लाहौरी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों, क्लीनिकल अभ्यास और अनुसंधान के नए तरीकों से परिचित कराना था।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मोहसिन खान ने पीजी छात्र-छात्राओं को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च और वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने सम्मेलन को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।
सम्मेलन के समापन अवसर पर अतिथियों ने पोस्टर तथा पेपर प्रजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दंत चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने राज्यस्तरीय सम्मेलन की सफलता में सहयोग के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज के विभागाध्यक्षों डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. विनय मोहन, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री तथा प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया आदि का आभार माना।
चित्र कैप्शनः चौथे आईपीएस पोस्ट ग्रेजुएट सम्मेलन का शुभारम्भ करते गणमान्य अतिथि तथा दूसरे चित्र में मंचासीन अतिथि के साथ विशेषज्ञ दंत चिकित्सक।
