ओल‍म्प‍िक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में लेंगे हिस्सा

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति अध्यक्ष ने दिया अपडेट

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। चोट से उबर रहे भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला ने सब कुछ साफ कर दिया है। इस साल सितम्बर-अक्टूबर में जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होगा और सुमरीवाला ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी है कि दो बार के ओलम्पिक मेडलिस्ट नीरज एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे।

नीरज सितम्बर 2025 में टोक्यो विश्व चैम्पियनशिप से पहले पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने हाल में दोहा डायमंड लीग से हिस्सा लिया था, जो उनका सीजन का पहला इवेंट था हालांकि वो सीजन के अपने पहले इवेंट में पुराने अंदाज में नजर नहीं आए। वह 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। दो बार के ओल‍म्पिक मेडलिस्ट 28 साल के नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी थी, मगर यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे या नहीं।

सुमारिवाला ने कन्फर्म किया कि नीरज कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स दोनों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है और वह अभी चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में हैं यानी इसका मतलब है कि नीरज अपना खिताब बचाने उतरेंगे। उन्होंने 2022 में एशियन गेम्स में 88.88 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

एएफआई की चयन समिति राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। आइची-नागोया में नीरज चोपड़ा का सामना श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा पथिरागे से होने की उम्मीद है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया।

हाल में उन्होंने दोहा डायमंड लीग जीता था। एएफआई ने हालांकि यह फैसला नीरज पर छोड़ दिया है कि क्या वह 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं। नीरज चोपड़ा को इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

 

रिलेटेड पोस्ट्स