ग्वालियर चीता की कमान सम्हालेंगे रजत पाटीदार

आरसीबी के चैम्पियन कप्तान का अब एमपीएल में दिखेगा दम

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने के बाद रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश टी-20 लीग (एमपीएल) में जेकेसी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली ग्वालियर चीता टीम की कप्तानी करेंगे। ग्वालियर चीता की टीम लीग के पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

ग्वालियर चीता टीम 2026 सत्र के अपने पहले मैच में बुधवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ खेलेगी। पिछले सत्र में 14 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे मंगेश यादव भी टीम में शामिल हैं। आदित्य श्रीवास्तव टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी में मध्य प्रदेश ने 2022 में 69 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स