गर्भवती महिलाओं को केडी हॉस्पिटल ने दी निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सौगात

स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वसुलभ बनाना ही हमारा उद्देश्यः चेयरमैन मनोज अग्रवाल

मथुरा। केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर ने ब्रज क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सर्वसुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए गुरुवार को सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की सौगात दी है। संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तथा सर्वसुलभ बनाना है।

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा उन्हें बिना किसी परेशानी के हॉस्पिटल तक पहुंचाने का सेवाभावी निर्णय केडी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा लिया गया है। गुरुवार को केडी हास्पिटल प्रबंधन द्वारा ब्रज क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी गर्भवती महिलाओं को जो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है, उसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। केडी हॉस्पिटल की इस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से अब ब्रज क्षेत्र की प्रत्येक गर्भवती महिला को घर से अस्पताल और वापस घर तक मुफ्त परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

इस सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लेवल की जांच करने वाली मशीन, डिजिटल मॉनीटर तथा अन्य आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण मौजूद हैं, जो आपातकालीन स्थिति में काफी उपयोगी होते हैं। यह सेवा गर्भवती महिलाओं को न केवल समय पर अस्पताल पहुंचने में मदद करेगी बल्कि नवजात शिशु और मां की मृत्यु दर को कम करने में भी काफी मददगार होगी।

एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाने के बाद संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को घर से ले जाने व उनकी डिलिवरी नि:शुल्क करवाने के लिए यह कदम उठाया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि एम्बुलेंस सुविधा से दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा है। रास्ते में आपात स्थिति होने पर एम्बुलेंस में तैनात प्रशिक्षित स्टॉफ काफी हद तक स्थिति को संभाल लेगा।

डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि अगर कोई गर्भवती महिला अस्पताल पहुंचने के लिए एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाना चाहती है तो उसे केडी हॉस्पिटल में मोबाइल नम्बर-7055400400 या 9520991082 पर बात करनी होगी। अगर वह खुद बात नहीं कर सकती तो वह किसी महिला तीमारदार से भी बात करा सकती है, उसे तत्काल एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराई जाएगी।

एम्बुलेंस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर चेयरमैन मनोज अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह, केडी विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की महिला चिकित्सक, नर्सेज आदि उपस्थित रहे।

चित्र कैप्शनः निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाते चेयरमैन मनोज अग्रवाल एवं अन्य।

 

रिलेटेड पोस्ट्स