राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र राघव अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन
एमएमए स्पोर्ट्स मीट में दो गोल्ड सहित तीन मेडल जीते
टेबल टेनिस, कैरम में गोल्ड मेडल, शतरंज में सिल्वर मेडल जीता
मथुऱा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 8 के प्रतिभाशाली छात्र राघव अग्रवाल ने मथुरा मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आईएमए हॉल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड तथा एक सिल्वर मेडल सहित कुल तीन मेडल जीतकर अपनी धाक जमाई। राघव अग्रवाल ने टेबल टेनिस तथा कैरम में गोल्ड मेडल एवं शतरंज में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रिया मदान ने बताया कि हाल ही में मथुरा मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आईएमए हॉल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में राघव अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल जीते जिसमें दो गोल्ड तथा एक सिल्वर मेडल शामिल है। उन्होंने बताया कि राघव ने टेबल टेनिस एवं कैरम में गोल्ड मेडल तथा शतरंज में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
प्रधानाध्यापिका प्रिया मदान ने बताया कि राघव खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। उन्होंने राघव अग्रवाल की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापिका श्रीमती मदान ने बताया कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ नृत्य-संगीत, इंडोर गेम, आउटडोर गेम आदि क्षेत्रों पर भी फोकस किया जाता है। यही वजह है कि यहां के छात्र-छात्राएं हर विधा में सफलता का परचम फहराते रहते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने छात्र राघव अग्रवाल की सफलता पर प्रशंसा करते हुए कहा कि पढ़ाई हो या खेल का क्षेत्र जो विद्यार्थी मेहनत करेगा, सफलता उसके कदम चूमेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी स्पर्धा में सफलता से अधिक महत्वपूर्ण उसमें सहभागिता करना होता है। यह प्रसन्नता की बात है कि राघव ने तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और तीनों में मेडल जीते।
चेयरमैन श्री अग्रवाल ने राघव को बधाई देते हुए उसके माता-पिता तथा खेल की बारीकियां सिखाने वाले स्पोर्ट्स टीचर की भी सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि राघव का यह प्रदर्शन अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है, अब कोई भी विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी शानदार करियर बना सकता है। श्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि तन-मन से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन किसी न किसी खेल में हाथ आजमाना जरूरी है।
चित्र कैप्शनः एमएमए स्पोर्ट्स मीट में जीते गए मेडलों के साथ राघव अग्रवाल।
