पंजाब ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 265 रन का पीछा कर जीता

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है।

पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 76, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रन बनाए। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने दो, जबकि अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन और नीतिश राणा के 44 गेंदों में 91 रनों की पारी से 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आईपीएल में शनिवार को दो मैचों में दो शतक लगे। दोनों ही शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए। पंजाब के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए, जबकि दूसरे मेच में हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाए।

रिलेटेड पोस्ट्स