विश्व चैम्पियन बनने के बाद गौतम गंभीर के मुरीद हुए शोएब अख्तर

पाकिस्तानी दिग्गज ने संजू सैमसन के करो या मरो वाले खेल को भी सराहा

खेलपथ संवाद

अहमदाबाद। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में 96 रनों से पराजित किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के चैम्पियन बनने के बाद शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की। अख्तर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए गम्भीर के काम की जमकर सराहना की।

शोएब ने गंभीर की तारीफ करते हुए पाकिस्तान में कहा “क्या गौतम गंभीर ने यह साबित नहीं किया है कि वह दो खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट जीत सकते हैं? भारत को एक खिलाड़ी की कमी खल रही थी, और उन्होंने संजू सैमसन को टीम में शामिल किया। तमाम मुश्किलों के बावजूद, उन्होंने किसी को टीम से बाहर नहीं किया और योग्यता के आधार पर एक बड़ा जोखिम उठाया, और वह खिलाड़ी हैं संजू सैमसन।”

“आज उनकी योग्यता और नीति की जीत हुई और उन्होंने यह साबित कर दिया कि ‘हम सही तरीके से सोचते हैं। हम सही व्यक्ति को सही मौका देते हैं। हम ऐसे सही खिलाड़ी को खिलाने की कोशिश करते हैं जो हमारे लिए टूर्नामेंट जीत सके। शुरुआत में संजू सैमसन को खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन फिर मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें मौका दिया। संजू ने आखिरी के तीनों करो या मरो मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया। उन्होंने खेले गए 5 मैचों में 321 रन भी बनाए। इसी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए। इसके अलावा फाइनल में भी उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली।

रिलेटेड पोस्ट्स