स्मृति मंधाना के महिला टी-20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे
ऐसा करने वाली पहली भारतीय, सूजी बेट्स की बराबरी पर पहुंचीं
खेलपथ संवाद
विशाखापत्तनम। भारतीय महिला टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और सूजी बेट्स के बाद दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं।
महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद स्मृति मंधाना पहली बार मैदान पर उतरी थीं और उन्होंने यह खास उपलब्धि दर्ज की। मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने टी20 में 4716 रन बनाए हैं, जबकि अब मंधाना भी 4000+ रन बना चुकी हैं। मंधाना और बेट्स ही महिला क्रिकेट में अब तक टी20 में 4000 रन बना सकी हैं। महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 3600 से अधिक रन बनाए हैं।
