महिलाओं ने बिखेरी डेफलिंपिक्स में चमक

अनुया ने स्वर्ण और प्रांजलि ने रजत पर लगाया निशाना

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में चमक बिखेरी है। सोमवार को अनुया प्रसाद ने 241.1 अंक (विश्व रिकॉर्ड) के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रांजलि प्रशांत धूमल ने 236.8 अंक के साथ रजत पदक पर निशाना लगाया।

इससे पहले, रविवार को भारत के युवा निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने टोक्यो में चल रहे डेफलिंपिक्स में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने 250.1 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया था। इससे पहले भारत के युवा निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने टोक्यो में चल रहे डेफलिंपिक्स में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। 23 वर्षीय धनुष ने फाइनल में 252.2 अंक बनाते हुए डेफ फाइनल वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। भारत के ही मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने 250.1 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया के बैक स्यूंघाक को 223.6 अंक के साथ कांस्य मिला।

धनुष ने क्वालिफिकेशन राउंड में 630.6 अंक बनाकर डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड कायम किया। मुर्तजा 626.3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में धनुष ने न सिर्फ डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि डेफ फाइनल वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा पुरुष 10 मीटर एयर राइफल डेफलिंपिक्स स्वर्ण है। 2022 के कैक्सियास डू सुल डेफलिंपिक्स में उन्होंने व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम दोनों में स्वर्ण जीते थे।

रिलेटेड पोस्ट्स