शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं को दी दंत चिकित्सा क्षेत्र की जानकारी

टूंडला की बेटियों ने राजीव एकेडमी फार फार्मेसी की प्रयोगशालाओं को देखा
के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल ने बेटियों की मेजबानी पर खुशी जताई
मथुऱा। चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों से रूबरू होने के लिए मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला, फिरोजाबाद की कक्षा 9 से 11 तक की 195 छात्राओं ने के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल तथा राजीव एकेडमी फार फार्मेसी का शैक्षिक भ्रमण किया। के.डी. डेंटल कॉलेज में छात्राओं को जहां दंत चिकित्सा विज्ञान की विस्तार से जानकारी देने के साथ इस क्षेत्र में करियर सम्भावनाओं की जानकारी दी गई वहीं राजीव एकेडमी फार फॉर्मेसी में विशेषज्ञों ने छात्राओं को दवा निर्माण से जुड़ी विशेष बातें बताईं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएमश्री (स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) पहल के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला, फिरोजाबाद की छात्राओं ने के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, मथुरा तथा राजीव एकेडमी फार फार्मेसी का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्स (इंडिया सेक्शन) के सहयोग से के.डी. डेंटल कॉलेज में आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. नवप्रीत कौर ने दंत चिकित्सा शिक्षा तथा इसके करियर पथों की विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. कौर ने छात्राओं को बताया कि दंत चिकित्सा क्षेत्र में शानदार करियर विकल्प हैं। यह किसी मरीज़ की जाँच या फिलिंग करने से कहीं बढ़कर है, इसमें दांतों का निदान और उपचार, मुँह की समस्याओं का निदान और दंत रोगों की रोकथाम तथा मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना शामिल है। डॉ. कौर ने बताया कि दंत चिकित्सा पेशेवरों के पास एक सुरक्षित करियर है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आपको नीट परीक्षा देना अनिवार्य है। यह बहुविकल्पीय परीक्षा आपके ज्ञान को चार अलग-अलग खंडों प्राकृतिक विज्ञान सर्वेक्षण, अवधारणात्मक क्षमता, पठन बोध और मात्रात्मक तर्क का मूल्यांकन करती है। परीक्षा पास करने के बाद ही किसी अभ्यर्थी को प्रवेश मिलता है।
के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के शैक्षिक भ्रमण के बाद छात्राओं ने राजीव एकेडमी फार फार्मेसी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा किया। छात्राओं ने फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री लैब, फार्मास्यूटिक्स लैब, फार्माकोलॉजी लैब तथा फार्मास्युटिकल विश्लेषण प्रयोगशाला देखने के बाद विशेषज्ञों से दवा निर्माण की जानकारी हासिल की। विशेषज्ञों ने छात्राओं को प्रयोगशालाओं के व्यावहारिक अनुभव, दंत चिकित्सा और फार्मेसी शिक्षा में अंतर्दृष्टि आदि पर विस्तार से बताया।
के.डी. डेंटल कॉलेज के डीन और प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी तथा राजीव एकेडमी फार फार्मेसी के निदेशक डॉ, हिमांशु चोपड़ा ने छात्राओं की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा कि हम भावी पीढ़ी के ज्ञान और कौशल को निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. लाहौरी ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप हैं। डॉक्टर केवल जिन्दगी ही नहीं बचाते बल्कि वे रोगी के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। शैक्षिक भ्रमण दल की प्रमुख संगीता, डॉ. मनीष भल्ला, प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया, प्रधानाचार्या मुनिता पांडेय, टूर प्रभारी संगीता तोमर, सह टूर प्रभारी माधुरी गुप्ता तथा सहायक शिक्षिकाएं अर्चना यादव, अनीता सिंह, विनीता त्यागी, नेहा जैन, प्रगति शाक्य आदि ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
चित्र कैप्शनः के.डी. डेंटल कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण करती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला, फिरोजाबाद की छात्राएं।