ओलम्पिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने बताई अपनी प्रेम कहानी

पहले मुलाकात, फिर प्यार और शुरू हो गई लव स्टोरी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारत को टोक्यो ओलम्पिक-2020 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल तथा पेरिस ओलम्पिक में रजत पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा 16 जनवरी 2025 को परिणय सूत्र में बंधे। नीरज की शादी की तस्वीरे जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं सभी हैरान रह गए थे। किसी को भनक तक नहीं लगी थी और ये खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गया था। नीरज ने भी लव मैरिज की है और अब अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है।
नीरज ने अपनी गर्लफ्रेंड हिमानी मोर से 16 जनवरी को शादी की थी। उस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। जबकि 19 जनवरी को उनकी शादी के बारे में पता चला। नीरज और हिमानी काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। नीरज ने बताया कि  दोनों के परिवार वालों का खेल से नाता रहा है और इसी कारण दोनों कई बार मिले। यहीं से प्यार परवान चढ़ा और शादी हो गई। नीरज ने कहा, "मैं उन्हें पहले से जानता था। वह भी ऐसे परिवार से आती हैं जिनका खेलों से नाता रहा है। उनके माता-पिता कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके भाई मुक्केबाज और पहलवान थे। वह खुद टेनिस खेलती थीं, लेकिन चोट के कारण वह पढ़ाई पर ध्यान देने लगीं।" उन्होंने कहा, "परिवार वाले खेलों से जुड़े रहे हैं तो हम मिलते रहते थे। हमारी बातें भी इसी तरह से शुरू हुईं। पहले तो कैजुअल बातें हुईं बाद में हम दोनों को प्यार हो गया।"
नीरज ने बताया कि शादी में कम लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि वह 2025 सीजन की ट्रेनिंग शुरू करने से पहले शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "कुछ ही लोगों को पता था कि हम शादी करने जा रहे हैं। दोस्तों और परिवार वालों को पता था। मैं ट्रेनिंग पर लौटना चाहता था क्योंकि सीजन शुरू होने वाला था। मुझे लगा कि ये सीजन के बाद ही संभव है। हर किसी को बुलाने में समय लगता। 
रिलेटेड पोस्ट्स