भारतीय एथलीटों ने 48 पदकों के साथ देश को बनाया ओवरऑल चैम्पियन

दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा
खेलपथ संवाद
चेन्नई। उम्मीद के मुताबिक भारत ने शुक्रवार को सम्पन्न दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा और 21 स्वर्ण, 22 रजत तथा पांच कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक के साथ ओवरऑल चैम्पियनशिप जीत ली। श्रीलंका नौ स्वर्ण, नौ रजत और 17 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बांग्लादेश तीन कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
भारत दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियन बनने में सफल रहा। भारत ने 48 पदक (21 स्वर्ण, 22 रजत और पांच कांस्य) जीते जबकि श्रीलंका (नौ स्वर्ण, नौ रजत, 17 कांस्य) दूसरे स्थान पर रहा। बांग्लादेश ने केवल तीन कांस्य पदक जीते लेकिन इसके बावजूद वह तीसरे स्थान पर रहा।
श्रीलंका हालांकि पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत को पीछे छोड़ने में सफल रहा। उसने 40.28 सेकेंड का समय लेकर प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड 41.27 सेकेंड का था जो 2007 में बना था। भारत की महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम को हालांकि स्वर्ण पदक जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। भारतीय टीम ने 45.08 सेकेंड के प्रतियोगिता के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 46.23 सेकेंड का था। श्रीलंका ने रजत पदक हासिल किया।

 

 

रिलेटेड पोस्ट्स