भारतीय पैरा खिलाड़ियों पर टोक्यो से आगे निकलने का दबाव

क्या टोक्यो के रिकॉर्ड पदकों की संख्या को तोड़ पाएगा भारत? 
आओ जानें किस साल कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए आठ पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। नितेश कुमार ने बैडमिंटन और सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 15 पहुंच चुकी है। भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा है। 
ऐसे में भारतीय एथलीट्स इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी जारी है और छठे दिन भी कई पदक आ सकते हैं। पेरिस पैरालंपिक में 84 पैरा एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खेलों का आयोजन आठ सितंबर तक होना है। भारत 12 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो टोक्यो से तीन ज्यादा हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत 25 पदकों की संख्या तक पहुंच पाएगा, क्योंकि अगर ऐसा होता है या भारत 20 पदकों की संख्या को भी पार करता है तो टोक्यो पैरालम्पिक का रिकॉर्ड टूट जाएगा। 
भारत के लिए फिर पेरिस पैरालम्पिक सबसे सफल पैरालम्पिक साबित होगा। अभी तक ऐसा होता हुआ दिख रहा है। टोक्यो पैरालम्पिक 2020 अब तक भारत का सबसे सफल पैरालम्पिक रहा है। उसमें भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे और 19 पदक जीतने में कामयाब रहे थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। टोक्यो 2020 में भारत का रैंक 24 रहा था। भारत के पास इससे पार पाने का शानदार मौका है।
पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में रोम पैरालंपिक खेलों से हुई थी। हालांकि, भारत ने 1960 और फिर इसके बाद 1964 टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। 1968 तेल अवीव पैरालंपिक खेलों में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था, जबकि 1972 हीडलबर्ग पैरालम्पिक खेलों में भारत ने सिर्फ एक स्वर्ण समेत एक पदक जीता था। तब भारत का रैंक 25 रहा था। 1976 टोरंटो और 1980 आर्नहेम पैरालंपिक खेलों में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। भारत ने 1984 पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे और 37वें स्थान पर रहा था। 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना, 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी पैरालम्पिक्स और 2008 बीजिंग पैरालम्पिक्स में भारत कोई पदक नहीं जीत सका था।
भारत ने 2004 एथेंस पैरालम्पिक्स में दो, 2012 लंदन पैरालम्पिक्स में एक, 2016 रियो पैरालम्पिक्स में चार पदक जीते थे। 2004 में भारत 53वें स्थान पर, 2012 में 67वें स्थान पर और 2016 में 43वें स्थान पर रहा था। अब पेरिस पैरालम्पिक्स में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है। टोक्यो पैरालम्पिक में 19 पदक भारत के हिस्सा में आए थे। इस बार अगर भारत 20 पदक जीतता है तो रिकॉर्ड बन जाएगा। पेरिस ओलम्पिक में भारतीय दल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पैरालम्पिक्स में भारतीय एथलीट्स देशवासियों के चेहरे पर खुशियां लेकर आए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल छह पदक जीते थे। भारत ने अब तक पैरालम्पिक्स में कुल 12 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य समेत कुल 46 पदक जीते हैं।  
पैरालंपिक खेलों में अब तक भारत का प्रदर्शन
पैरालंपिक्स एथलीट्स स्वर्ण रजत कांस्य कुल रैंक
1960 रोम हिस्सा नहीं लिया
1964 टोक्यो
1968 तेल अवीव 10 0 0 0 0 -
1972 हाइडेलबर्ग 10 1 0 0 1 25
1976 टोरंटो हिस्सा नहीं लिया
1980 आर्नहेम
1984 स्टोक मंसीविल/न्यूयॉर्क 5 0 2 2 4 37
1988 सियोल 2 0 0 0 0 -
1992 बार्सिलोना 9 0 0 0 0 -
1996 अटलांटा 9 0 0 0 0 -
2000 सिडनी 4 0 0 0 0 -
2004 एथेंस 12 1 0 1 2 53
2008 बीजिंग 5 0 0 0 0 -
2012 लंदन 10 0 1 0 1 67
2016 रियो डी जनेरियो 19 2 1 1 4 43
2020 टोक्यो 54 5 8 6 19 24
2024 पेरिस 84 3 5 7 15* अभी
तय नहीं
2028 लॉस एंजिलिस आगामी
2032 ब्रिस्बेन
  कुल पदक (46): 12 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य
खेलों के अनुसार पैरालंपिक में भारत के पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
एथलेटिक्स 5 11 7 23
निशानेबाजी 3 2 4 9
बैडमिंटन 3 3 3 9
तैराकी 1 0 0 1
टेबल टेनिस 0 1 0 1
तीरंदाजी 0 0 2 2
पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
कुल 12 17 17 46
पैरालंपिक्स में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले एथलीट्स
एथलीट खेल खेलों के साल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
देवेंद्र झाझरिया एथलेटिक्स 2004, 2016, 2020 2 1 0 3
अवनि लेखरा निशानेबाजी 2020, 2024 2 0 1 3
सुमित अंतिल एथलेटिक्स, श Shooting 2020, 2024 2 0 0 2
मरियप्पन थांगावेलु एथलेटिक्स 2016, 2020 1 1 0 2
मनिष नारवाल निशानेबाजी 2020, 2024 1 1 0 2
निशाद कुमार एथलेटिक्स 2020, 2024 0 2 0 2
योगेश कथुनिया एथलेटिक्स 2020, 2024 0 2 0 2
सुहास एलवाई बैडमिंटन 2020, 2024 0 2 0 2
जोगिंदर सिंह बेदी एथलेटिक्स 1984 0 1 2 3
सिंहराज अधाना निशानेबाजी 2020 0 1 1 2
प्रीती पाल एथलेटिक्स 2024 0 0 2 2
रिलेटेड पोस्ट्स