हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से हराया

सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 
खेलपथ संवाद
पुणे।
मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी पुणे (महाराष्ट्र) में चल रही 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में हरियाणा की टीम अपना विजय अभियान जारी रखे हुए है। पूल डी के दूसरे मैच में रविवार को हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से पछाड़ कर अगले चक्र में प्रवेश पाया। पूल डी में हरियाणा शीर्ष स्थान पर बना है। 
इससे पूर्व पहले मैच में हरियाणा की टीम ने हॉकी असम को 15-0 से हराया था। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि र्क्वाटर फाइनल में हरियाणा की 20 मार्च को ओडिशा से भिड़ंत होगी। उम्मीद है कि टीम स्वर्ण पदक लेकर आएगी। हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुंडुचेरी के खिलाफ खेले गए मैच में हिसार की खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के दूसरे ही मिनट में नवनीत कौर ने पहला गोल करके हरियाणा को बढ़त दिलाई। इसके बाद हरियाणी की बेटियों ने गोल की झड़ी लगा दी। हिसार की दीपिका ने 6 गोल, मोनिका ने 3 गोल, हिसार की शर्मिला ने 3 गोल, नेहा ने 1 गोल, हिसार की नीलम ने 3 गोल, नवनीत ने 3 गोल, ज्योति ने 2 गोल और हिसार की उदिता ने एक गोल किया।
टीम मैनेजर जसप्रीत कौर, सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक, सहायक कोच के रूप में दिलबाग सिंह टीम के साथ हैं। टीम में हिसार से कैप्टन सविता, उदिता, सोनिका, दीपिका, ऊषा, नीलम, रेखा और शर्मिला, सोनीपत से निशा, ज्योति, महिमा, नेहा, शिल्पी, मोनिका मलिक, एकता कोशिक, कुरुक्षेत्र से नवनीत कौर, अमनदीप कौर और रीतु रानी शामिल हैं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स