दीप्ति शर्मा और शुभमन गिल ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

रवि शास्त्री और फारुक इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
खेलपथ संवाद
हैदराबाद।
बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड मंगलवार को हैदराबाद में वितरित किए गए। 2019 के बाद पहली बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंचे। शुभमन गिल को साल 2023 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 और जसप्रीत बुमराह को 2021-22 के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
महिला खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। 2020 से 2022 के लिए इस अवॉर्ड को एक कर दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। वहीं, 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला। महान खिलाड़ी फारूक इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और 16 अर्धशतक लगाए।
रवि शास्त्री को भी कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं। उन्होंने बतौर कमेंटेटर भी खासा नाम कमाया है और वह दो बार भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं। वह 2014 से 2016 के बीच टीम निदेशक रहे। उसके बाद वह 2021 के टी-20 विश्व कप तक टीम के मुख्य कोच रहे। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसके देश में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी में भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया।
भारत 2019 में उनकी कोचिंग में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जरूर पहुंचा, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारत 2019 के वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा। शास्त्री ने 2021 के टी-20 विश्व कप के बाद कहा था कि उन्हें टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता। यह क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, जिस तरह का प्रदर्शन इस टीम ने किया है, ऐसा रोजाना नहीं होता है।
पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट 
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): काश्वी गौतम (चंडीगढ)
2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): सौम्या तिवारी (मध्य प्रदेश)
2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): वैष्णवी शर्मा (मध्य प्रदेश)
2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): साई पुरनडरे (मेघालय)
2020-21 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): इंद्राणी राय (झारखंड)
2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): कनिका आहूजा (पंजाब)
2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): नबम यापू (अरुणाचल प्रदेश) 
2019-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): निर्देश बैसोया (मेघालय)
2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): अनमोलजीत सिंह (पंजाब)
2019-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): उदय सहारन (पंजाब)
2022-23 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): विहान मल्होत्रा (पंजाब)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी:
2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: एआर निषाद (महाराष्ट्र)
2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: मानव चोठानी (सौराष्ट्र)
2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पी कान्पीलेवर (मुंबई)
2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक शांडिल्य (हरियाणा)
2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: दानिश मालेवार (विदर्भ)
2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: अंकुश त्यागी (मध्य प्रदेश)
2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: विशाल बी जयसवाल (गुजरात)
2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पार्थ पालावत (सिक्किम)
2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: वाईवी राठौड़ (विदर्भ)
2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: क्षितिज पटेल (गुजरात)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड:
2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र)
2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: शम्स मुलानी (मुंबई)
2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जलज सक्सेना (केरल)
2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: राहुल दलाल (अरुणाचल प्रदेश)
2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: सरफराज खान (मुंबई)
2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)
लाला अमरनाथ अवॉर्ड
2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: बाबा अपराजित (तमिलनाडु)
2020-21 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: रियान पराग (असम)
2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: एमबी मुरसिंघ (त्रिपुरा)
2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी (मुंबई)
2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: सारांश जैन (मध्य प्रदेश)
बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड 
2019-20 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई
2021-22 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मध्य प्रदेश
2022-23 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: सौराष्ट्र
घरेलू क्रिकेट बेस्ट अंपायर अवॉर्ड
2019-20: अनंत पद्मनाभन
2020-21: वृंदा राठी
2021-22: जयराम मदन गोपाल
2022-23: रोहण पंडित
2019-20 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): पूनम यादव
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): झूलन गोस्वामी
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): राजेश्वरी गायकवाड़
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): देविका वैद्य
2019-20 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): पूनम राउत
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): मिताली राज
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): हरमनप्रीत कौर
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): जेमिमा रोड्रिग्स
दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (भारत-वेस्टइंडीज 2023 सीरीज)
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट: रविचंद्रन अश्विन
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट रन: यशस्वी जयसवाल
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): प्रिया पूनिया
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): शेफाली वर्मा
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): एस मेघना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): अमनजोत कौर
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): मयंक अग्रवाल
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): अक्षर पटेल
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): श्रेयस अय्यर
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): यशस्वी जयसवाल
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
2020-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
पॉली उमरीगर अवॉर्ड
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): मोहम्मद शमी
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): रविचंद्रन अश्विन
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): शुभमन गिल

रिलेटेड पोस्ट्स