37वें नेशनल गेम्स में महाराष्ट्र का कमाल

228 मेडलों के साथ पहला स्थान किया हासिल
खेलपथ संवाद
पणजी। गोवा में खेले गए 37वें नेशनल गेम्स का समापन हो गया है। नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र विजेता के रूप में उभरा और उसने प्रसिद्ध राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती। 228 पदक और एक नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ, महाराष्ट्र ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। वह गोवा में टूर्नामेंट के आखिरी दिन पदक तालिका में टॉप पर रहा।
महाराष्ट्र ने 29 साल बाद तालिका में टॉप पर रहकर सर्विसेज की लगातार चार खिताब जीतने की लय भी तोड़ दिया। महाराष्ट्र ने 1985 और 1994 में राष्ट्रीय खेलों में जीत हासिल की थी और पिछले सीजन सबसे अधिक 140 पदक जीतने के बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहा। सर्विसेज ने पिछले चार सीजन जीतकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया और इस साल कुछ शानदार प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रही।
केरल के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज ने सनसनीखेज तरीके से आठ गोल्ड मेडल सहित 10 पदकों के साथ इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार जीता। महाराष्ट्र की स्टार एथलीट प्रसेन काले और ओडिशा की प्रणति नायक को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट (दोनों 5 पदक) चुना गया। महाराष्ट्र ने 16वें दिन पांच और स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्ण पदकों की संख्या 80 कर दी और गत चैम्पियन सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और हरियाणा पर अपनी बढ़त बना ली। सर्विसेज अंतिम दिन केवल तीन पदक जीतने में सफल रही और महाराष्ट्र से 102 पदक पीछे रही। 
हरियाणा ने 62 स्वर्ण पदक और कुल 192 पदकों के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के मेजबान गोवा ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार शीर्ष दस में जगह बनाकर प्रभावित किया। वे 27 स्वर्ण सहित 92 पदकों के साथ नौवें स्थान पर रहे और दिल्ली से केवल दो पदक पीछे रहे। केरल ने आखिरी दिन बड़ी छलांग लगाते हुए 12 मेडल जीतकर पांचवां स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश ने 112 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया वहीं 71 पदक जीतने के बाद भी उत्तर प्रदेश 15वें स्थान पर रहा।
नेशनल गेम्स 2023 मेडल टैली
स्टैंडिंग राज्य गोल्ड सिल्वर ब्रांज कुल पदक
1 महाराष्ट्र 80 69 79 228
2 सेवाएं 66 27 33 126
3 हरयाणा 62 55 75 192
4 मध्य प्रदेश 37 36 39 112
5 केरल 36 24 27 87
6 कर्नाटक 32 32 37 101
7 मणिपुर 30 22 30 82
8 दिल्ली 29 26 67 122
9 गोवा 27 27 38 92
10 तमिलनाडु 19 26 32 77
रिलेटेड पोस्ट्स