भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पदक पक्का किया

सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया
खेलपथ संवाद
हांगझोऊ।
भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 51 रन बनाए थे। भारत ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया। 
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 रन बनाए। कप्तान निगर सुल्ताना ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं थीं। उन्होंने 12 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट पूजा वस्त्राकर ने लिए थे। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 15 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए। शेफाली ने 17 रन का योगदान दिया। अब टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान या श्रीलंका से भिड़ेगी।

रिलेटेड पोस्ट्स