एशियाड में चांदी सी चमकीं भारतीय शूटर बेटियां

भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य
खेलपथ संवाद
हांगझोऊ।
शनिवार को एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। भारत ने अब तक पांच पदक अपनी झोली में डाले हैं। भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो और रोइंग में तीन मेडल जीते हैं। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है वहीं महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का कर चुकी है।
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को मेडल की बरसात शुरू कर दी। भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो और रोइंग में तीन मेडल जीते हैं।  मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर रायफल टीम इवेंट में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया। इसके बाद रोइंग में टीम इंडिया को दूसरा मेडल मिला। रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। रोइंग मेंस 8 ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया, वहीं बाबू लाल यादव और लेखराम की जोड़ी ने रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दिन का पांचवां मेडल शूटिंग में रमिता के नाम रहा। रमिता ने 10 मीटर एयर रायफल में सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
19वें एशियाई खेलों में भारतीय नाविकों ने अपना तीसरा पदक जीता और भारत को कुल पांच पदक मिल चुके हैं। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने रोइंग में पदक जीता। बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 
शूटर रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। 19 वर्षीय युवा भारतीय निशानेबाज रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने शूटिंग में रजत पदक पर निशाना साधा है। इसी तरह नौकायन में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 
महिला क्रिकेट टीम का पदक पक्का
महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारतीय टीम ने अलग-अलग खेलों में मेडल्स जीतकर परचम लहराना शुरू कर दिया है। भारत के दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई। लाइटवेट मेंस डबल स्कल्स इवेंट में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इतना ही नहीं 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में महिलाओं की टीम ने रजत पदक जीता। इस टीम में रमिता, मेहुल घोष और आशी चौकसे ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

 

रिलेटेड पोस्ट्स