जान-बूझकर रन आउट हुआ श्रीलंकाई खिलाड़ी

बन गया पाकिस्तान की हार की वजह; अश्विन ने भी की तारीफ
खेलपथ संवाद
कोलम्बो।
एशिया कप 2023 में श्रीलंका ने सुपर चार में अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई और टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। श्रीलंका ने आखिरी गेंद में यह मैच अपने नाम किया और जीत का अंतर भी सिर्फ दो विकेट था। 
इस मैच में कुसल मेंडिस ने 91 रन की शानदार पारी खेली और चरिथ असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर अपनी टीम दिलाई। हालांकि, तीन गेंद में एक रन बनाने वाले प्रमोद मदुशन ने भी श्रीलंका की जीत में अहम योगदान दिया। वेंकटेश प्रसाद और आर. अश्विन ने अंतिम ओवर के दौरान खेल के प्रति जागरूकता के लिए उनकी तारीफ की।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 मैच के दौरान आखिरी ओवर में मदुशन ने खेल को लेकर जागरूकता का प्रदर्शन किया। मैच के आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए आठ रनों की जरूरत थी। यह ओवर जमान खान ने फेंका। शुरुआती तीन गेंदों में सिर्फ दो रन बने और प्रमोद मदुशन स्ट्राइक पर थे। श्रीलंका का स्कोर 246/7 था और जीत के लिए अगली तीन गेंदों में छह रन की जरूरत थी। ऐसे में प्रमोद मदुशन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। नॉन स्ट्राइक पर खड़े असालंका अतिरिक्त रन के लिए भाग पड़े, जबकि मदुशन अपने छोर पर ही खड़े रहे। जैसे ही असालंका क्रीज पर पहुंच गए तो उन्होंने रन भागना शुरू किया। हालांकि, वह रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सेट बल्लेबाज आखिरी दो गेंदों में स्ट्राइक पर रहे।
मदुशन की यह सूझबूझ श्रीलंका के काम आई। असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम रिकॉर्ड 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई।  
मदुशन की जागरूकता की तारीफ सबसे पहले वेंकटेस प्रसाद ने की, जिन्होंने बताया कि कैसे तेज गेंदबाज ने तब तक अपनी क्रीज नहीं छोड़ी जब तक कि असलांका दूसरे छोर तक नहीं पहुंच गए। पूर्व तेज गेंदबाज ने अश्विन को टैग किया और कहा कि ऑफ स्पिनर को मदुशन पर गर्व होगा। प्रसाद ने ट्वीट किया, "प्रमोद मदुशन ने कल रात खेल के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी। असलांका के आने तक क्रीज नहीं छोड़ी। बहुत प्रभावशाली। रविचंद्रन अश्विन शायद नियमों का अच्छा उपयोग करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होंगे, जो प्रभावित होंगे।"
अश्विन ने इसका जवाब देते हुए मदुशन की तारीफ की और कहा कि ऐसी प्रतिक्रियाएं केवल अभ्यास से ही संभव हैं। उन्होंने लिखा "बिल्कुल! बस गोली चलाओ। वह गेंद से चूक गया, असालंका रन भाग रहे थे और फिर भी यह लड़का तब तक खड़ा रहा जब तक कि कीपर ने थ्रो नहीं किया और फिर दौड़ना शुरू कर दिया। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं अभ्यास से आती हैं और ऐसा ज्यादातर टेनिस बॉल क्रिकेट में होता है।'' मदुशन के रन आउट होने के बाद श्रीलंका को बाकी दो गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी और पाकिस्तान ने अचानक बढ़त बना ली। इस झटके के बावजूद, श्रीलंका ने डीएलएस नियम के माध्यम से पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

रिलेटेड पोस्ट्स