रोहित शर्मा वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल
खेलपथ संवाद
कोलम्बो।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने अब तक 241 वनडे पारियों में लगभग 49 के औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 51 अर्धशतक निकल चुके हैं।
रोहित को श्रीलंका के खिलाफ मैच में सिर्फ 22 रन बनाने की जरूरत थी और उन्होंने आसानी से यह कारनामा कर लिया। एशिया कप में भारत का पिछला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए थे और वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे किए। अब रोहित शर्मा 10 हजारी बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा किया था। अब उनके पास एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर (265 रन) भी रोहित के ही नाम है। रोहित शर्मा ने 2013 में वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करना शुरू किया और इसके बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2019 विश्व कप में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

रिलेटेड पोस्ट्स