नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड टूरिज्म ने किया सम्मानित

पास्कल प्रिंज ने उपलब्धियों पर मनाया जश्न
खेलपथ संवाद
ज्यूरिख।
डायमंड लीग फाइनल के लिए मैगलिंगन (स्विट्जरलैंड) में तैयारियां कर रहे जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए स्विट्जरलैंड टूरिज्म की ओर से सम्मानित किया गया। नीरज ने हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में 88.17 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता।
वह ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन बनने वाले दुनिया के तीसरे जेवलिन थ्रोअर बने। स्विट्जरलैंड टूरिज्म के पास्कल प्रिंज ने कहा कि हम नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अपने गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
नीरज यहां के एडवेंटर स्पोर्ट्स और यहां की खूबसूरती का आनंद उठा रहे हैं। नीरज ने यहां के एडवेंटर स्पोर्ट्स स्काईडाइविंग, कैनोय जंपिंग, जेटवोटिंग, पैराग्लाइडिंग के अपने अनुभव को भी साझा किया है। नीरज 12 दिन के लिए मैगलिंगन में तैयारियां करेंगे। इसके बाद वह डायमंड लीग का फाइनल खेलने यूगेन (अमेरिका) जाएंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स