सूर्यकुमार यादव और नेहल वधेरा के तूफानी अर्धशतक

मुंबई ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
खेलपथ संवाद
मुम्बई।
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में छठी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। वहीं, आरसीबी के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर 16.3 ओवर में 200 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई। मुंबई के लिए ईशान किशन के 42 रन के बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 199 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 68 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इसी वजह से आरसीबी की टीम मुंबई को 200 रन का लक्ष्य देने में सफल रही। दिनेश कार्तिक ने भी अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए और 30 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने तीन विकेट लिए। कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।

रिलेटेड पोस्ट्स