न्यूजीलैंड ने एक रन से किया अंग्रेजों का मानमर्दन

फॉलोऑन खेलने के बाद जीतने वाली चौथी टीम बनी न्यूजीलैंड
वेलिंगटन।
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 1 रन से हरा दिया। इसके साथ ही फॉलोऑन खेलने के बाद जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बनी। साथ ही न्यूजीलैंड टेस्ट में 1 रन के अंतर से जीतने वाली दूसरी टीम भी है। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 210 रन बनाने थे। लेकिन टीम 209 रन ही बना पाई।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 483 रन बनाए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत के लिए दूसरी पारी में 258 रन की जरूरत थी। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 48 बना लिए थे। इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जबकि न्यूजीलैंड ने 209 रन बनाए थे। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से निल वेगनर ने 4 और कप्तान टिम साउदी ने 3 विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड ने पांचवें दिन 48 रन से आगे खेलते हुए पारी में 32 रन जोड़ने के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। ओली रॉबिनसन 53 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट टिम साउदी ने लिया। वह 2 रन ही बना सके। वहीं बेन डकेट भी 59 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद ओली पोप भी 80 के स्कोर पर चलता बने। वहीं इसी स्कोर पर हैरी ब्रूक भी बिना एक गेंद खेले ही रन आउट होकर पवेलियन चले गए।
रूट और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 121 रन की साझेदारी की
हालांकि उसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने टीम की पारी को संभाला। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हुई। लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 168 रन बना लिए थे। बेन स्टोक्स 201 रन पर आउट हो गए। उन्होंने 116 गेंदों पर 33 रन बनाया। उनके जाने के बाद 202 रन पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा और जो रूट भी 95 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
उनके लौटने के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया, हालांकि बेन फोक्स ने पारी की संभालने की कोशिश की, पर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। वे 251 रन पर आउट हो गए। उन्होंने 57 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। आखिरी विकेट पर इंग्लैंड को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। पर जेम्स एंडरसन भी 256 रन पर आउट हो गए। इस तरह इंग्लैंड को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

रिलेटेड पोस्ट्स