सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की राहें होंगी जुदा

सवाल अब शोएब मलिक से तलाक भारत में होगा या पाकिस्तान में?
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
35 वर्षीय भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का निकाह अब तलाक के कगार पर खड़ा है। हालांकि सानिया इस समय पाकिस्तान में ही हैं लेकिन वे अपने शौहर शोएब मलिक (पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर) के साथ नहीं रह रही हैं और अब सानिया को खुदा को जानने की चाहत है। खेलप्रेमियों के मन में एक सवाल यह है कि सानिया और शोएब का तलाक आखिर कहां होगा।
सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के शोएब से तब निकाह किया था, जबकि उनकी सगाई भारत के हैदराबाद के युवक सोहराब मिर्जा से हो चुकी थी। सोहराब भी इस बात से खुश थे कि उनका निकाह बचपन की दोस्त सानिया से होने जा रहा है। सगाई की रस्म निकाह में बदलती इससे पहले पाकिस्तान का शोएब मलिक बीच में आ गया। सानिया, शोएब के प्यार में ऐसी फंसीं की सोहराब से सगाई भी तोड़ दी। तब सानिया को परिवार वालों ने भी समझाया कि वह पाकिस्तान के युवक के चक्कर में नहीं फंसें। लेकिन तब सानिया ने शोएब से निकाह करने की जिद कर ली। 
सानिया की यह जिद भी तब की गई, जब शोएब पहले से ही शादीशुदा था। इसे शोएब की चालाकी ही कहा जाएगा कि सानिया से निकाह के बाद शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा को तलाक दिया। चूंकि मुस्लिम धर्म में चार शादियां जायज हैं, इसलिए दो बीबियां रखने पर कोई एतराज नहीं हुआ। शोएब मलिक कितनी बीबियां रखें, यह उनका निजी मामला है, लेकिन यह सही है कि सानिया मिर्जा यदि भारतीय मुस्लिम युवक सोहराब से निकाह करतीं तो आज तलाक की नौबत भी नहीं आती। सोहराब मिर्जा शरीफ और नेकदिल इंसान हैं। सोहराब ने पाकिस्तान के शोएब मलिक की तरह तीन चार बीबियां भी नहीं रखते। कहा जा रहा है कि 12 साल बाद शोएब मलिक एक अन्य महिला में रुचि दिखा रहे हैं जो सानिया को पसंद नहीं है। सानिया और शोएब का बेटा इजहान भी है। इजहान अभी सानिया के साथ ही रहता है।
सवाल उठता है कि सानिया और शोएब के तलाक की अर्जी कहां लगेगी? क्योंकि सानिया का निकाह तो भारत के हैदराबाद में हुआ था, जबकि निकाह का रिसेप्शन पाकिस्तान के लाहौर में। पाकिस्तान का मीडिया इस समय भारत की सानिया मिर्जा के साथ खड़ा है। पाक मीडिया का भी मानना है कि शोएब ने सानिया के साथ धोखा किया है। शोएब के अब कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ रहे हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स