आज से एशिया कप फाइनल की होड़

श्रीलंका-अफगानिस्तान तीसरी बार टी-20 मुकाबला खेलेंगे
दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं
शारजाह।
एशिया कप में आज से फाइनल की होड़ (सुपर-4) की जंग शुरू होने जा रही है। शारजाह के मैदान पर शनिवार को पहले मुकाबले में श्रीलंका-अफगानिस्तान का मुकाबला होगा। अफगानिस्तान सुपर 4 में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम थी। उसने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, श्रीलंका को हराया है। दूसरी ओर श्रीलंका है, जिसने बांग्लादेश को करो या मरो मुकाबले में दो विकेट से हराया था।
दोनों ही टीमें इस मैच में आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरेंगी और पहला मुकाबला जीतकर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी। फैंस यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। साथ ही हॉटस्टार पर स्ट्रीम भी कर सकते हैं।
टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच अब तक 2 मुकाबले हुए हैं। इनमें दोनों ने एक-एक जीते हैं। अफगानिस्तान ने तो इसी टूर्नामेंट के ग्रूप स्टेज में श्रीलंका को 105 रन पर आउट किया था। उसे जरूरी रन केवल 10.2 ओवर में बना डाले थे। ऐसे में श्रीलंका अपनी इस हार का बदला लेने के लिए आज के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही होगी। वहीं, दूसरी अफगानिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने उसी विजयी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। ये मैच शारजाह मैदान पर खेला जाएगा। मैदान छोटा है। पहली पारी का औसतन स्कोर 150 और दूसरी पारी का 125 रहा है। वहीं पिच गेंदबाजी के अनुकूल है। बैटर्स को मुश्किल होने वाली है। पिच स्लो होने के कारण स्पिनर्स को मदद मिलेगी। असमान उछाल परेशान करेगा।
क्या हो सकती है श्रीलंका और अफगानिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
श्रीलंका और अफगानिस्तान अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बाद इस मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ उतर रहे हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेंगी। दोनों टीमों के कप्तान अपने विनिंग कॉबिनेशन के साथ कोई फेरबदल करना पसंद नहीं करेंगे।
श्रीलंका XI : 1. पथुम निसंका, 2. कुसल मेंडिस †, 3. चरिथ असलंका, 4. दनुष्का गुनातिलका, 5. भानुका राजापक्षा, 6. वनिंदु हसरंगा, 7. दसून शनका (c), 8. चमिका करुणारत्ना, 9. महीश थीक्षना, 10. मथीशा पथिराना, 11. दिलशान मदुशंका।
अफगानिस्तान XI : 1. हजरतउल्लाह जजई, 2. रहमानउल्लाह गुरबाज, 3. इब्राहिम जदरान, 4. मोहम्मद नबी, 5. नजीबउल्लाह जदरान, 6. फजलहक फारुकी, 7. करीम जनत, 8. राशिद खान, 9. अजमतउल्लाह ओमरजाई, 10. नवीन उल हक, 11. मुजीब उर रहमान

रिलेटेड पोस्ट्स