इगा स्वियातेक ने जीता दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब

गॉफ को सीधे सेटों में हराया
पेरिस।
पोलैंड की 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में स्वियातेक ने एकतरफा मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया। स्वियातोक का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इगा स्वियातेक ने शनिवार को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला सिंगल्स के एकतरफा फाइनल में 18 साल की कोको गॉफ को शिकस्त देकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्रॉफी हासिल की थी। उन्होंने लाल बजरी पर अपना दबदबा कायम करते हुए अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया। पोलैंड की स्वियातेक की यह लगातार 35वीं जीत है। टेनिस में मेजर एकल खिताब जीतने वाली अपनी देश की इकलौती खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने इसके साथ ही इस सदी ( साल 2000 के बाद) में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इगा स्वियातेक पिछले छह टूर्नामेंटों में विजेता बनकर उभरी है और इस सत्र में उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3 है। शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक बीते 3 साल में दूसरी बार फ्रेंच खिताब जीता है। साल 2020 में उन्होंने महिलाओं का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था। स्वियातोक दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं और दोनों बार खिताब जीतने में सफल रही हैं। वहीं, दुनिया की 23वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में स्वियातेक को टक्कर नहीं दे पाईं। 18 साल की कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं।

रिलेटेड पोस्ट्स