दस करोड़ी बने श्रेयस अय्यर

देवदत्त पडिक्कल को 7.75 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा
सुरेश रैना नहीं बिके
बेंगलूरु।
आईपीएल मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं, श्रेयस अय्यर। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।
युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल पर चेन्नई और बेंगलुरु ने बोली लगानी शुरू की। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 2 सेकेंड में ही 4 करोड़ के ऊपर चली गई। सीएसके और आरसीबी के बाद राजस्थान और मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। अंत में पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा।
एक करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई।
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।​​​​​​​ रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल भी वह इसी टीम का हिस्सा थे और उनको 3 करोड़ मिलते थे। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से भी उनको 2 करोड़ रुपए ही मिलते थे।

रिलेटेड पोस्ट्स