खेलों में मध्य प्रदेश खेल एकेडमियों ने यूं छोड़ी छाप

खेलप्रेमियों के लिए सरकार ने दी अनूठी सौगात

खेलपथ संवाद

भोपाल। आज साल का अंतिम दिन है ऐसे में मध्यप्रदेश का हर खेलप्रेमी जानना चाहता है कि कि आखिर 2021 में हमारे खिलाड़ियों ने क्या उपलब्धियां हासिल कीं और कहां-कहां हमारे खिलाड़ियों से चूक हुई। देखा जाए तो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों ने प्रदेश को गौरवान्वित किया लेकिन अकेले विवेक सागर की उपलब्धि को छोड़ दें तो बहुत इतराने या जश्न मनाने जैसी बात नहीं रही। महिला हॉकी में मध्य प्रदेश का सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन बनना जरूर बड़ी बात कही जा सकती है।

आओ देखें वर्ष की मुख्य उपलब्धियों का विवरण:-

1. मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश को खेलो का हब बनाने के लिए युवाओं को और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन मध्य प्रदेश में करने की स्वीकृति दी।

2. ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टर भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति देते हुए प्रथम चरण की राशि रूपये 176.59 करोड़ स्वीकृत की।

3. टोक्यो ओलम्पिक में विवेक सागर प्रसाद ने हॉकी में, रूबीना फ्रांसिस एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शूटिंग में मध्य प्रदेश खेल अकादमी से भागीदारी की।

4. महिला हॉकी में मध्य प्रदेश सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन बना।

5. सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में म.प्र. राष्ट्रीय चैम्पियन बना।

6. अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने पेरू में रायफल थ्री पोजीशन शूटिंग विश्वकप में 463.4 अंकों के साथ नया विश्व रिकार्ड बनाया।

7. एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डावर ने 1500 मीटर दौड़ 3.48.54 मिनट में पूरी कर नया मीट रिकार्ड बनाया।

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयास के चलते मंत्रि-परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भोपाल शहर में किए जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही खेलो इंडिया योजना के प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टेयर भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई। ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में निर्मित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं उपकरण पर लगभग 176.59 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यह कार्य तीन चरणों में किया जाएगा जिसमे पहले चरण में भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के आयोजन शामिल है। 176.59 करोड़ रूपये की राशि पहले चरण के लिए दी जायेगी। दूसरे और तीसरे चरण के कार्य के लिए अलग से राशि आवंटित की जायेगी। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में लगभग 10 हज़ार क्षमता वाली फुटबॉल स्टेडियम, 4 हज़ार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम, पार्किंग, इंटर्नल एवं सर्विस मार्ग, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर बाउंड्री वाल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि से लैस होगी। द्वितीय चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा तृतीय चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

टोक्यो ओलम्पिक-2020

इस वर्ष जापान के टोक्यो में ओलम्पिक-2020 का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमियों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो पुरूष हॉकी अकादमी के दो खिलाड़ी नीलाकांता शर्मा तथा विवेक सागर प्रसाद ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और देश को ओलम्पिक का कांस्य पदक हासिल करने में महती भूमिका निभायी। कभी महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी रही सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया भी ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं। शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रायफल इवेन्ट में तथा चिंकी यादव ने पिस्टल इवेन्ट में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने ओलम्पिक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भी किया। वहीं पैरा पिस्टल शूटर रूबीना फ्रांसिस ने भी पैरा भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया और पैरा ओलम्पिक गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह तीनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं।

टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देश को हॉकी स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाने में महती भूमिका निभाने वाले विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा को एक सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया। विवेक सागर प्रसाद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की।

अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक

मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 06 स्वर्ण, 05 रजत और 04 कांस्य सहित 15 पदक देश को दिलाए। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 70 स्वर्ण, 53 रजत और 54 कांस्य सहित 177 पदक प्रदेश को दिलाए।

नवीन पुरस्कार नियम-2021

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा नए पुरस्कार नियम, 2021 बनाई गए हैं। वर्ष 2021 के विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए साहसिक खेल (जल (समुद्र), जमीन एवं वायु आधारित) को भी शामिल किया गया है, जिसमें एक-एक विक्रम और एकलव्य पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। अब खिलाड़ियों को 15 एकलव्य और 10 के स्थान पर 12 विक्रम पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए इसे दोगुना कर दिया गया। 

 

अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां:-

- खेल और युवा कल्याण विभाग की रोइंग अकादमी परिसर बड़ी झील में आयोजित एशियन कांटिनेंटल क्वालीफाइंग वर्चुअल इंडोर चैम्पियनशिप में रोइंग अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृषनानी तथा खुशप्रीत कौर ने दो-दो स्वर्ण पदक अर्जित कर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

- शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने दिल्ली से ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप में भागीदारी करते हुए कुवैत में आयोजित फर्स्ट एशियन ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया। मनीषा ने यह पदक वूमेन ट्रैप इवेंट में 136 अंकों के साथ अर्जित किया।

- मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर ने वर्ल्ड कप ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आई.एस.एस.एफ.) द्वारा कायरो, इजिप्ट में 22 फरवरी से 5 मार्च, 2021 तक आयोजित वर्ल्ड कप में मनीषा कीर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में सर्वाधिक 158 अंक अर्जित किए।

- दिल्ली में 18 से 29 मार्च 2021 तक आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने देश को रजत पदक दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप ने यह पदक 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 14 अंकों के साथ अर्जित किया। 24 मार्च को शूटिंग अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव ने वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक देश को दिलाए। मध्य प्रदेश के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन और चिंकी यादव ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

25 मार्च को चिंकी यादव ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला वर्ग की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कुल 17 अंक अर्जित कर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। 26 मार्च को प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए खेले गए 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन मिक्स्ड इवेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान की जोड़ी ने यूएसए के खिलाड़ियों को 31-15 अंकों से शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता।

27 मार्च को तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक देश को दिलाने वाले मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी चिंकी यादव, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान का टी.टी. नगर स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। 28 मार्च को विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की स्टॉर खिलाड़ी मनीषा कीर ने ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम में मनीषा के साथ श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विश्व कप प्रतियोगिता में मेजबान भारत 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 30 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इसमें म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदकों का योगदान रहा। जबकि 4 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य सहित आठ पदकों के साथ यूएसए दूसरे और दो स्वर्ण, दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ इटली तीसरे स्थान पर रहा।

-ओमान में आयोजित मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने 49मत क्लास वोट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक अर्जित किया। चाइना के खिलाड़ी प्रथम और हांगकांग के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे।

-मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान पैरा शूटर रूबीना फ्रांसिस ने पैरू के लीमा में 12 से 17 जून 2021 तक आयोजित पैरा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल पैरा वूमेन इवेन्ट में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया।

-टोक्यो ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले मध्य प्रदेश से सर्वाधिक प्रशिक्षित खिलाड़ियों में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), प्राची यादव (पैरा कयाकिंग केनोइंग), विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा (पुरूष हॉकी), सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया (महिला हॉकी) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चिंकी यादव एवं सुनिधि चौहान (शूटिंग), रीना खोखर एवं ई. रजनी (महिला हॉकी) का भी चयन किया गया। पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस ने भी पैरा ओलम्पिक में भागीदारी की।

-यांकटन, अमेरिका में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में महिला कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में भारत को दिलाया रजत पदक।

-मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, लीमा (पेरू) में 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन मेन में विश्व रिकॉर्ड 463.4 अंकों के साथ स्वर्ण पदक देश को दिलाया।

-मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की शूटर प्रसिद्धि महंत ने आईआईएसएफ विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। प्रसिद्धि ने 50 मीटर 3 पोजीशन जूनियर महिला टीम इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की।

-3 से 5 दिसंबर तक पुर्तगीज जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट-2021 में मप्र राज्य बैडमिंटन अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अवधेश जाट ने पुर्तगाल में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां:-

 

-खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा पर 5 से 7 जनवरी, 2021 तक आयोजित आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालॉम चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत सहित कुल 5 पदक अर्जित किए।

-राजधानी की छोटी झील में 16 जनवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय केनो मैराथन चैम्पियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते।

-आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर दिल्ली में 3 से 10 जनवरी, 2021 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। प्रतियोगिता में 6 जनवरी को खेले गए एलीमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।

-मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी के खिलाड़ी राजू सिंह भदौरिया ने मेरठ में 14 से 21 जनवरी, 2021 तक आयोजित कॉनकॉर्न नेशनल क्रास कन्ट्री वन स्टॉर (तीन किलोमीटर) में व्यक्तिगत कांस्य पदक अर्जित किया। क्रॉस कंट्री का आयोजन उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट में किया गया।

-25 से 27 जनवरी 2021 तक आयोजित 18वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन 25 जनवरी को 1500 मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डावर ने 3-48.54 मिनट का समय लेकर नया मीट रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में 169 प्वाइंट हासिल कर हरियाणा ओवर ऑल चैम्पियन बना। साथ ही बालक एवं बालिका टीम चैम्पियनशिप भी हरियाणा राज्य के नाम रही। चैम्पियनशिप में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रथम स्थान पर, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ तमिलनाडु द्वितीय तथा 3 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक अर्जित कर केरल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 7 पदकों के साथ मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।

-मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जयपुर में 24 से 28 जनवरी, 2021 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के इंडुरेन्स 40 कि.मी. इवेन्ट में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।

-मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक जीता।

-गुवाहाटी में 6 फरवरी, 2021 से खेली गई 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 3 मिनट 48.46 सेकेंड के समय में दौड़ पूरी कर नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया। तीसरे दिन एथलेटिक्स अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 5 हजार मीटर दौड़ में 14 मिनट 13.95 सेकेण्ड का समय लेकर 24 साल पहले बनाए रिकार्ड को तोड़ कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।

इसी तरह प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 10 किलो मीटर पैदल चाल 43 मिनट 36.53 सेकेण्ड में पूरी कर रजत पदक एवं अकादमी की खिलाड़ी निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। निमिषा ने यह पदक 11.62 मीटर कूदकर अर्जित किया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन 10 फरवरी को बालक एवं बालिका अंडर-18 वर्ग क

रिलेटेड पोस्ट्स