खेलमंत्री अनुराग ने की पहली महिला हॉकी लीग की शुरुआत

महिला हॉकी लीग में खेल रहीं 14 टीमें
30 लाख रुपये इनाम राशि
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का शुभारंभ बुधवार को किया गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू हुई इस लीग में 14 टीमें शिरकत करेंगी। लीग के लिए 30 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। 
लीग का प्रथम चरण 21 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 42 मैच खेले जाएंगे। दूसरा और तीसरा चरण अगले वर्ष होगा। खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ी साल भर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें अगले स्तर पर पहुंचने के लिए इस तरह की लीग और स्पर्धाओं की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हॉकी ही नहीं दूसरे खेलों में भी इस तरह की लीग होनी चाहिए। 
लीग के पहले मैच में इंडिया जूनियर ने साई बी को 6-0 से परास्त किया। भारतीय जूनियर टीम की सदस्य दीपिका ने चार गोल किए। खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 15-0 से हराया। उड़ीसा नेवल टाटा हाई परफॉरमेंस सेंटर भुवनेश्वर ने राजा कर्ण हॉकी अकादमी करनाल को 1-0 से परास्त किया। साई ए ने ओडिशा स्पोर्ट्स हॉस्टल को 7-1 से हराया।

रिलेटेड पोस्ट्स