गुरप्रीत बनीं भारतीय जूनियर जेवलिन थ्रो टीम की कोच

खेलपथ संवाद सिरसा। अंतरराष्ट्रीय महिला जेवलिन थ्रोवर गुरप्रीत कौर अब देश के लिए बेहतरीन जेवलिन थ्रोअर तैयार करेंगी। उनकी शानदार उपलब्धियों और बेहतरीन खेल शैली की बदौलत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने केन्या में होने वाली वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय जेवलिन थ्रो टीम का कोच नियुक्त किया है।  गुरप्रीत कौर 23 जुलाई से 15 अगस्त तक पटियाला में आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम को प्रशिक्षण देंगी। गुरप्.......

विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे अमित कुमार

खेलपथ संवाद भोपाल। पोलैंड के रॉकला सिटी में 9 से 15 अगस्त, 2021 तक आयोजित कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी अमित कुमार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमित कुमार के भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्.......

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी हैं पर सुविधाएं नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खिलाड़ियों ने बताईं समस्याएं खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक-एक कर समस्याएं बताईं। खिलाड़ियों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे प्रस्ताव बनाकर भेजें उनकी हर समस्या का निदान किया जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक 2021 में भाग लेने जा रहे प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री.......

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये देगी योगी सरकार

खेलपथ संवाद वाराणसी। पिछले 17 माह से बिना प्रशिक्षकों के बाधित खेल गतिविधियों से बेखबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये का ईनाम देगी। गौरतलब है कि टोक्यो ओलम्पिक में उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं जिसमें चार एथलीट शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के ऐसे 10 खिलाड़ियों का जिक्र किया जो कि ट.......

शहडोल की बांधवी साधेंगी अमेरिका में निशाना

शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ चयन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते खेलपथ संवाद शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल की बांधवी सिंह का चयन अमेरिका के पेरू में होने वाले शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ है। विश्व कप के लिए बांधवी इस महीने भोपाल में रहकर ही अभ्यास करेंगी। इसके बाद 1 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली में ट्रायल होंगे, वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और इसके बाद दक्षिण अमेरिका में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने जाएंगी। .......

कानपुर ने बढ़ाया टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह

सुनीता यादव को शानदार आयोजन के लिए सम्मानित किया गया खेलपथ संवाद कानपुर। 11 जुलाई की सुबह कानपुर का नजारा खेलमय नजर आया। हर उम्र के लोगों ने ओलम्पिक खेलने जा रही भारतीय टोली का उत्साहवर्धन करते हुए एक स्वर में कहा कि जीत लो जहां। दरअसल, टोक्यो ओलम्पिक में खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कल मोतीझील से निकाली गई रैली में समूचा कानपुर उमड़ पड़ा। इस शानदार और सफल आयोजन के लिए सुनीता यादव का विशेष रूप से सम्मान किया गया.......

कानपुर ओलम्पिक संघ बढ़ाएगा टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों का हौसला

11 जुलाई को कानपुर के खेलप्रेमी निकालेंगे पदयात्रा खेलपथ प्रतिनिधि कानपुर। टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने जा रहे 118 सदस्यीय भारतीय दल के उत्साहवर्धन के लिए कानपुर ओलम्पिक संघ 11 जुलाई को सुबह सात बजे से एक पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है। दो कदम खिलाड़ियों के नाम पदयात्रा में कानपुर के सैकड़ों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित हजा.......

पहलवान अनमोल ने भरी ऊंची उड़ान

महिला पहलवान को घुटने की चोट के कारण छोड़ना पड़ा था मैदान अब एसडीएम बनकर संभाली कमान खेलपथ प्रतिनिधि सोनीपत। खरखौदा के अखाड़े में कुश्ती टीम में चयन को ट्रायल देेने के लिए आई एक महिला पहलवान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इसी उपमंडल में एसडीएम (एचसीएस) बनकर प्रशासनिक कमान संभालेंगी। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 14 मेडल जीतकर एक युवा महिला पहलवान को 2012 में घुटने की चोट के कारण मजबूरीवश मैदान .......

दो सप्ताह के अंदर 377 अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को सेवा में लेने के निर्देश

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुनाया अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों के पक्ष में फैसला खेलपथ संवाद लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के न्यायाधीश श्री अब्दुल मोइन ने एक जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश को दो सप्ताह के अंदर 377 अंशकालिक प्रशिक्षकों को पुनः सेवा में लेने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं माननीय न्यायाधीश ने खेल निदेशाल.......

यूपी में खेल निदेशक आर.पी. सिंह के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने खेल प्रशिक्षकों को बनाया फुटबाल हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक जुलाई को सुनाया अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों के पक्ष में फैसला खेलपथ संवाद लखनऊ। 25 मार्च, 2020 को 377 अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को सेवा से पृथक करने वाला खेल निदेशालय नित नए-नए नियम-कायदों की दुहाई द.......