भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। तीन बार के चैम्पियन भारत ने सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें ).......

जोहोर कप में जूनियर हॉकी जांबाजों की ग्रेट ब्रिटेन पर शानदार जीत

पीआर श्रीजेश के शिष्यों ने लगातार दूसरा मुकाबला किया फतह खेलपथ संवाद जोहोर (मलेशिया)। पीआर श्रीजेश की कोचिंग वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में 10 गोल वाले हाईवोल्‍टेज मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन पर धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन को 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारत की शानदार जीत में दिलराज सिंह और शारदा नंद तिवारी के दो-दो शामिल हैं। रविवार क.......

भारत का सुल्तान ऑफ जोहोर कप हॉकी में जीत से आगाज

जूनियर जांबाजों ने जापान को 4-2 से किया पराजित ग्वालियर के अंकित पाल 47वें मिनट में दागा चौथा गोल खेलपथ संवाद जोहोर (मलेशिया)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप में जापान के खिलाफ 4-2 से शानदार जीत के साथ बेहतरीन शुरुआत की। भारत की जीत में आमिर अली (12वें मिनट), गुरजोत सिंह (36वें मिनट), आनंद सौरभ कुशवाह (44वें मिनट) और अंकित पाल (47वें मिनट) ने गोल किए, जबकि जापान के लिए सुबासा तनाका (26वें मिनट) औ.......

विश्व कप फाइनल्स में भारत के 23 शूटर साधेंगे निशाना

नहीं खेलेंगे भारत के ओलम्पिक पदक विजेता शूटर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में तीन पदक जीतने के बाद 23 भारतीय निशानेबाज सोमवार से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होने जा रहे विश्व कप फाइनल्स में निशाना साधने जा रहे हैं। हालांकि ओलम्पिक पदक विजेता मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह फाइनल्स में नहीं खेलेंगे, लेकिन पेरिस में खेलने वाले नौ भारतीय निशानेबाज देश के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इनमें रिद्म सांगवान (10 मीटर ए.......

धावक हिमा दास डोपिंग के आरोप से बरी

नाडा के अपील पैनल ने लिया अंतिम फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला एथलीट हिमा दास डोपिंग के आरोपों से मुक्त हो चुकी हैं। बीते साल हिमा दास को 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देने के कारण निलम्बन झेलना पड़ा था। हालांकि, डोपिंग निरोधक अनुशासन पैनल ने उन्हें बरी कर दिया था। अब अपील पैनल ने भी अंतिम रूप से सभी आरोपों से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में राष्ट्रीय डोपिंग.......

टूटा सूटकेस देख रानी रामपाल का एयर इंडिया पर फूटा गुस्सा

महिला हॉकी खिलाड़ी ने सूटकेस टूटने पर व्यवस्थाओं पर कसा तंज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने एयर इंडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। रानी ने एयर इंडिया के स्टाफ पर उनके सामान को अच्छे से नहीं रखने का आरोप लगाया है। रानी ने रविवार को सोशल मीडिया पर टूटे सूटकेस की फोटो डाली और एयरलाइंस पर निशाना साधा। भारतीय महिला हॉकी टीम की यह स्टार खिलाड़ी अमेरिका और कनाडा में छुट्टियां मनाने गई थीं। हालांकि,.......

पीटी ऊषा पर लगा तानाशाही से काम करने का आरोप

भारतीय ओलम्पिक संघ के सदस्यों ने आईओसी को लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में चला आ रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और अब अध्यक्ष पीटी उषा पर तानाशाही से काम करने का आरोप लगाया गया है। उषा और कार्यकारी परिषद के कुछ सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है और अब इसने एक नया मोड़ ले लिया है। आईओए का विवाद अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) तक पहुंच गया है। दरअसल, 12 सदस्यों ने आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जेर.......

पाकिस्तानी दल ने थामा भारत का झंडा

ओलम्पियाड चैम्पियन टीम इंडिया के साथ खिंचवाई तस्वीर खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत ने इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला, दोनों टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ही नहीं पाकिस्तानी शातिरों ने भी मनाया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर एक नजीर पेश की।  चेस ओलम्पियाड के इतिहास में भारत ने पहली बार दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण जी.......

शतरंज ओलम्पियाड चैम्पियनों को मिलेगी सवा तीन करोड़ रुपये ईनामी राशि

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने की घोषणा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने 45वें शतरंज ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए ईनामी राशि का एलान किया है।एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बुधवार को सम्मान समारोह के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि ओलम्पियाड में जीतने वाली टीमों को तीन करोड़ 20 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। विजेता टीम के प्रत्येक सदस्.......

‘धमकी भरे पत्रों’ से आईओए में मचा घमासान

आज ओलम्पिक में हुए अतिरिक्त खर्चों पर होगी चर्चा  अधिकांश कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष पीटी ऊषा से नाराज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पत्र-पत्र के खेल से भारतीय ओलम्पिक संघ में घमासान छिड़ गया है। कुछ कार्यकारिणी सदस्य भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा की कार्यशैली से खासे नाराज हैं। आज आईओए की होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में तय बिंदुओं से हटकर कुछ अन्य बिंदुओं पर बवाल मच सकता है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की बृह.......