कुदेरमेतोवा ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब

वोल्वो कार ओपन टेनिस चार्ल्सटन। वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वोल्वो कार ओपन टेनिस के फाइनल में डानका कोविनिच को हराकर एकल वर्ग में डब्ल्यूटीए का पहला खिताब अपने नाम किया। रूस की 23 साल की खिलाड़ी ने 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची कोविनिच 6-4, 6-2 से हराया। वह मौजूदा डब्ल्यूटीए सत्र में पहली बार चैम्पियन बनने वाली पांचवीं खिलाड़ी हैं। वेरोनिका ने दो ब्रेक प्वाइंट का सामना किया और एक बार उनकी सर्विस टूटी। कोरोना वायरस महामारी के कारण.......

दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को मिली हार

स्पेन की पाउला बाडोसा ने  हराया नई दिल्ली। स्पेन की पाउला बाडोसा ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऐशलीग बार्टी को सीधे सेटों में हराकर वोल्वो कार टेनिस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाडोसा ने यह मैच 6-4, 6-3 से जीता। उन्होंने पांच बार बार्टी की सर्विस तोड़ी। यह पिछली चार प्रतियोगिताओं में दूसरा अवसर है जबकि बाडोसा अंतिम चार में पहुंची है। उनका सामना अब रूस की 15वीं वरीय वेरोनिका कुदेरमेतोवा से होगा। कुदेरमेतोवा ने पूर्व यूएस ओपन .......

कोरोना वायरस से निपटने को सख्त कदम उठाएगा जापान

ओलम्पिक खेलों का आयोजन बना नाक का सवाल नई दिल्ली। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने में तीन महीने से कुछ अधिक समय बचा है और ऐसे में जापान तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नये प्रकार के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने को तैयार है।  एक सरकारी समिति के विशेषज्ञों ने आपातकालीन उपायों को प्रारम्भिक स्वीकृति दी जिसमें टोक्यो, पश्चिमी जापान में क्योटो और दक्षिणी द्वीप ओकिनावा के लिए कुछ कड़े आदेश शामिल हैं। प्रधानमंत्री योशिहिदे सु.......

रूसी ओलम्पिक चैम्पियन सिलनोव और नताल्या पर चार साल का प्रतिबंध

डोपिंग में पकड़े जाने पर हुई कार्रवाई नई दिल्ली। रूसी ओलम्पिक चैम्पियन आंद्रेई सिलनोव और नताल्या एंट्यूक को डोपिंग अपराधों के लिए चार-चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। खेल पंचाट ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिलनोव और एंट्यूक दोनों पर पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का उपयोग करने का आरोप लगा था। यह आरोप 2016 में रूसी डोपिंग की जांच कर रहे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने लगाए थे। सिलनोव ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों म.......

अर्जेन्टीना दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की अच्छी शुरुआत

प्रैक्टिस मैच 4-3 से जीता ब्यूनस आयर्स। इंडियन मेंस हॉकी टीम ने अर्जेन्टीना दौरे की पॉजिटिव शुरुआत करते हुए गत ओलंपिक चैंपियन को यहां पहले प्रैक्टिस मैच में 4-3 से हराया। निलाकांत शर्मा (16वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (28वें मिनट), रुपिंदर पाल सिंह (33वें मिनट) और वरुण कुमार (47वें मिनट) ने मंगलवार रात हुए मुकाबले में भारत की ओर से गोल दागे। मेजबान टीम की ओर से ड्रैग फ्लिकर लिएंड्रो तोलिनी (35 और 53वें मिनट) ने दो जबकि मासियो कासेला (41वें मिन.......

उत्तर कोरिया नहीं लेगा टोक्यो ओलम्पिक में भाग

कोरोना महामारी की वजह से किया फैसला नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर उत्तरी कोरिया ने टोक्यो ओलम्पिक में भाग न लेने का फैसला लिया है। देश के खेल मंत्री ने आज इसकी जानकारी दी। 1988 में हुए शीत युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा जब खेलों के महाकुंभ से कोरिया बाहर होगा।  23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच टोक्यो में होने वाले इन ओलम्पिक खेलों का आयोजन बीते साल 2020 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद .......

19 वर्षीय खिलाड़ी यानिक सिनर का कमाल

अगासी, नडाल और जोकोविच सरीखे दिग्गजों की बराबरी नई दिल्ली। पूर्व जूनियर स्कीइंग चैम्पियन यानिक सिनर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। इटली के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 5-7, 6-4, 6-4 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। उनसे पहले नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और आंद्रे अगासी ने अपनी किशोरावस्था में मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। सिनर पहले.......

मौत से जंग जीतकर लौटी 20 वर्षीय रिकाको ने किया ओलम्पिक क्वालीफाई

रक्त कैंसर के चलते दस महीने गुजारे थे अस्पताल में  टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक खेल शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी है। सभी खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश में हैं। इसके लिए फिलहाल खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ओलम्पिक में क्वालीफाई करने के लिए तय मानक को हासिल करना। उधर जापान की एक युवा तैराक जो दो साल पहले जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी।.......

रोनाल्डो के दम पर जीता पुर्तगाल

यूरो चैम्पियन ने विश्व कप क्वालीफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिएगो जोल्टा के गोल के दम पर यूरो चैंपियन पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराकर ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्जमबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ गेरसन रोड्रिगेज (30वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर की उम्मीद जगाई थी। पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा (.......

एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में पहुंचीं

मियामी ओपन जीतने से अब सिर्फ दो कदम दूर नई दिल्ली। विश्व की नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलिया की 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बेलारूस के आर्यना सबालेंका को 6-4,6-7 (5), 6-3 से मात दी। अब सेमीफाइनल में उन्हें पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ना होगा।  बीते साल कोरोना वायरस की वजह से प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी थी। 2019 में मियामी ओपन जीतने वाली बार्टी इ.......