आईपीएल में पंजाब नई टीम के साथ उतरेगी

धोनी, कोहली, रोहित और बुमराह अपनी टीम के साथ बने रहेंगे
नई दिल्ली।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की 8 टीमों में से 7 ने अपने खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए रिटेन कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब किंग्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रख रही है। फ्रेंचाइजी पूरे 90 करोड़ के साथ खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन का हिस्सा होगी। क्रिकइंफो ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी की है। धोनी, कोहली और विलियम्सन जैसे स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीम ने अपने साथ रखा है।
पूरी लिस्ट 
चेन्नई सुपर किंग्स- रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली।
कोलकाता नाइट राइडर्स- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियम्सन।
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल।
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्या।
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन।
रिटेन को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन प्रकिया
अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए रिटेंशन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। आज सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने वाली है। आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा। ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है। पहले से मौजूद आठों टीमों को आज रिटेन किए जाने वाले 4 खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसम्बर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स