24 साल के हुए ऋषभ पंत

क्रिकेट के लिए गुरुद्वारे में रात काटी
टेस्ट मैच में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
नई दिल्ली।
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सोमवार को अपना 24वा जन्मदिन मना रहे हैं। 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में ऋषभ का जन्म हुआ था। पंत ने जूनियर से लेकर सीनियर लेवल तक कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इस समय वे IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ में पंहुचा दिया है।
क्रिकेटर बनने के लिए गुरुद्वारे में रात काटते थे पंत ने जूनियर लेवल पर क्रिकेट की शुरुआत उत्तराखंड में की थी। लेकिन, वहां क्रिकेट का खास भविष्य नहीं था और पंत दिल्ली चले आए। दिल्ली में उनके शुरुआती दिन काफी मुश्किल भरे बीते। ​​​​​​एक इंटरव्यू में ऋषभ ने बताया था कि वो दिल्ली में कई दिनों तक गुरुद्वारे में सोया करते थे।
पंत क्रिकेट को लेकर कितना डिवोटेड थे, वो तो उस दिन ही देख लिया गया था जब 2017 IPL के समय उनके पिता का देहांत हो गया था और वो उसके दो ही दिन बाद मैदान पर वापस आ गए थे। उस मैच में उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाई थी। इसके बाद भी वे दिल्ली के लिए कई मैच विनिंग इनिंग्स खेल चुके हैं।
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भी झंडे गाड़े हैं। वे भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 27 इनिंग्स खेल कर 1000 रन बनाए थे और महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा था। एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ वो एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। एडिलेड में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 में पहले टेस्ट में पंत ने 11 कैच लपके थे। इस तरह से पंत एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले तीसरे विकेटकीपर बने थे।

रिलेटेड पोस्ट्स